Begin typing your search above and press return to search.

Trending Eid Dresses And Colour Combination For Women: ईद पर क्या पहनूं कि सब कहें चांद जमीन पर उतर आया? जवाब है यहां...

Trending Eid Dresses And Colour Combination For Women: ईद आ रही है और चांद रात में आप चांद सी खूबसूरत दिखें,आप की दिली तमन्ना यही होगी। तो चलिए ट्रैंडिंग आउटफिट्स और कलर काॅम्बिनेशन कौन से हैं, आपको बताते हैं।

Trending Eid Dresses And Colour Combination For Women:  ईद पर क्या पहनूं कि सब कहें चांद जमीन पर उतर आया? जवाब है यहां...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Trending Eid Dresses And Colour Combination For Women: ईद आ रही है और चांद रात में आप चांद सी खूबसूरत दिखें,आप की दिली तमन्ना यही होगी। तो चलिए ट्रैंडिंग आउटफिट्स और कलर काॅम्बिनेशन कौन से हैं, आपको बताते हैं। इनमें से आपको अपने लिए जो ड्रैस सबसे मुफ़ीद लगे, उसे चुन लीजिए और तैयार करवा लीजिए क्योंकि अभी ईद आने में थोड़ा वक़्त है।

एमरल्ड ग्रीन और रानी पिंक (Emerald Green-Rani Pink)

ईद के लिए लेडीज़ की खास पसंद और एक एवरग्रीन चॉइस है एमेरल्ड ग्रीन और रानी पिंक कलर काॅम्बिनेशन। ये दोनों कलर एक दूसरे को बहुत खूबसूरती से उभारते हैं और आपको शानदार मौके के लिए परफेक्टली तैयार दिखाते हैं।

स्टाइलिंग

1. आप एमरल्ड ग्रीन फ्लोर-लेंथ अनारकली पहनें और उसके साथ हैवी वर्क वाला रानी पिंक दुपट्टा लें।

2. आप रानी पिंक कुर्ती के साथ एमरल्ड ग्रीन शरारा और इनके मिक्स कलर वाला नेट या शिफॉन का दुपट्टा ले सकती हैं।

3. लंबे एमरल्ड ग्रीन कुर्ते पर रानी पिंक कलर के रेशमी धागों की कढ़ाई करवाएं। साथ में चौड़े मोहरी वाले ट्राउजर पहनें। यह एक बेहतरीन फ्यूजन ड्रेस होगा।

4. इस कलर काॅम्बिनेशन की जो भी ड्रेस आप चुनें, उसके साथ कुंदन का भारी चोकर बहुत अच्छा लगेगा। आप कुंदन के बड़े झुमके या स्टड भी चुन सकती हैं। इस कलर काॅम्बिनेशन की ड्रेस के साथ पर्ल ज्वेलरी भी बहुत अच्छी लगती है।

शाॅकिंग पिंक और पेल टेंगराइन

शाॅकिंग पिंक और पेल टेंगराइन कलर काॅम्बिनेशन आपको एकदम फ्रेश और पार्टी रेडी दिखाएगा। ये कलर्स की "बोल्ड" चॉइस है जो आपको फेस्टिव वाइब देता है। शॉकिंग पिंक एक पावरफुल कलर है, जबकि पेल टेंगराइन उसे बैलेंस कर देता है।

स्टाइलिंग

1. आप शॉकिंग पिंक कलर में अनारकली पहन सकती हैं और उसके साथ पेल टेंगराइन रंग का दुपट्टा और शरारा मैच कर सकती हैं। आप शॉकिंग पिंक फैब्रिक पर पेल टेंगराइन (लाइट ऑरेंज) कलर के धागों का काम या गोटा-पत्ती वर्क करवा सकती हैं। ये आपको बहुत ही रॉयल दिखाएगा।

2. आप शॉकिंग पिंक कलर में लाॅन्ग कुर्ती सिलवा सकती हैं। इसके बाॅर्डर पर टेंगराइन कलर की पाइपिंग का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। साथ में पेल टेंगराइन कलर में फ्लेयर्ड पलाजो बनवा सकती हैं।

3. इस कलर काॅम्बिनेशन की ड्रेस के साथ गोल्डन या कुंदन की ज्वेलरी बहुत अच्छी लगेगी।

आइस ब्लू और मस्टर्ड

ईद पर अपनी ड्रैस बनवाने के लिए आप आइस ब्लू और मस्टर्ड का काॅम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन बहुत ही मॉडर्न, फ्रेश और "आउट ऑफ द बॉक्स" है। क्योंकि आइस ब्लू कलर में एक ठंडक है और मस्टर्ड में गर्माहट। जिससे एक खूबसूरत बैलेंस बनता है।

स्टाइलिंग

1. आप आइस ब्लू कलर का पेपलम कुर्ता या टाॅप और उसके साथ मस्टर्ड कलर का हैवी फ्लेयर वाला शरारा बनवाएं। इसके साथ नेट का आइस ब्लू दुपट्टा जिसमें मस्टर्ड कलर की लेस लगी हो।

2. ​आप मस्टर्ड में रॉ-सिल्क कुर्ता और आइस ब्लू का ऑर्गेन्जा दुपट्टा ले सकती हैं। दुपट्टे पर सिल्वर या गोटा-पत्ती का काम करवाएं।

3. आइस ब्लू कलर की लॉन्ग शर्ट जिस पर मस्टर्ड कलर के रेशमी धागों की एंब्रायडरी की गई हो, इसके साथ मस्टर्ड कलर का सिगरेट पैंट बनवा सकती हैं। यह ड्रेस बहुत ही मॉडर्न वाइब देगा।

4. इस कलर काॅम्बिनेशन की ड्रेस के साथ सिल्वर कलर की ज्वेलरी कमाल लगती है। आप पर्ल नेकलेस और चांदबाली भी चूज़ कर सकती हैं। या ऐसे झुमके और नेकलेस चुनें जिनमें मस्टर्ड या पीले रंग की मीनाकारी का काम हो।

रेड और डीप टील ( Red And Deep Teal)

रेड और डीप टील का काॅम्बिनेशन बहुत ही "बोल्ड और रॉयल" काॅम्बिनेशन है। जहां रेड कलर से आपको फेस्टिव वाइब मिलेगी, वहीं डीप टील इसमें गहराई जोड़ेगा।

​स्टाइलिंग

​1. आप डार्क टील कलर की सिल्क अनारकली और उसके साथ सुर्ख लाल रंग का हैवी वेलवेट या बनारसी दुपट्टा ले सकती हैं।

2. आप ब्राइट रेड कुर्ती और उसके साथ कंट्रास्ट में डीप टील शरारा बनवा सकती हैं।

3. दुपट्टा आप दोनों रंगों के शेड वाला रख सकती हैं।

4. इस कलर कांबिनेशन की ड्रेस के साथ 'मैट' या 'एंटीक' गोल्ड फिनिश वाली ज्वेलरी सबसे सुंदर लगेगी। आप मल्टी कलर्ड नवरत्न ज्वेलरी सेट भी ले सकती हैं।

नेवी ब्लू और फाॅरेस्ट ग्रीन

नेवी ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन का काॅम्बिनेशन ईद पर शरारा या गरारा बनाने के लिए परफेक्ट है। लेकिन क्योंकि दोनों ही बहुत गहरे कलर हैं इसलिए कोशिश करें कि वेलवेट या सिल्क के फैब्रिक को चुनें।

स्टाइलिंग

1. आप नेवी ब्लू कुर्ती और फाॅरेस्ट ग्रीन बॉटम और दुपट्टा बनवा सकती हैं। यह आपको बहुत ही विंटेज लुक देगा। फेस्टिव टच के लिए इस ड्रेस पर आप जरदोजी का काम या गोल्ड/सिल्वर गोटा पट्टी जरूर लगवाएं।

2. आप फॉरेस्ट ग्रीन अनारकली के साथ नेवी ब्लू हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा बनवाएं। ये बहुत शानदार ड्रेस रहने वाला है।

3. इस कलर काॅम्बिनेशन वाली ड्रेस के साथ अगर आप पर्ल या एमराल्ड की ज्वेलरी पहनेंगी तो बहुत क्लासी लगेंगी।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story