Trending Blouse Sleeve Design: ब्लाउज़ की स्लीव के ट्रैंडिंग डिज़ाइन्स देख लीजिए, बनवा लिए तो एक सेकंड में बदल जाएगा पूरा लुक

Trending Blouse Sleeve Design: ब्लाउज़ की स्लीव के ट्रैंडिंग डिज़ाइन्स देख लीजिए, बनवा लिए तो एक सेकंड में बदल जाएगा पूरा लुक
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Trending Blouse Sleeve Design: ब्लाउज़ की स्लीव्स के डिजाइन्स बनवाने में आजकल गर्ल्स और लेडीज़ काफी एक्सपेरिमेंटल हो गई हैं और एक से एक स्टाइलिश ब्लाउज़ स्लीव डिज़ाइन बनवा रही हैं।

Trending Blouse Sleeve Design: ब्लाउज़ की स्लीव्स के डिजाइन्स बनवाने में आजकल गर्ल्स और लेडीज़ काफी एक्सपेरिमेंटल हो गई हैं और एक से एक स्टाइलिश ब्लाउज़ स्लीव डिज़ाइन बनवा रही हैं। हों भी क्यों न! साड़ी हो या लहंगा, एक अच्छा ब्लाउज़ स्लीव डिजाइन आपके पूरे लुक को बदल सकता है। आजकल ट्रेंड में चल रहे कुछ बेहतरीन ब्लाउज स्लीव डिजाइन्स हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं। अपनी बुटीक वाली दीदी से जल्दी बनवा लीजिए।

पर्ल स्लीव ब्लाउज़ डिज़ाइन

आजकल ब्लाउज़ की स्लीव में पर्ल को तरह-तरह से अटैच करके बहुत मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दिया जा रहा है। पर्ल स्लीव वाले ब्लाउज़ आपको प्रिंसेस वाला लुक देंगे।

टैसल ब्लाउज़ स्लीव डिज़ाइन

पर्ल की ही तरह बहुत आई कैची टैसल डिज़ाइन भी ब्लाउज़ की स्लीव में लेडीज़ बनवा रही हैं। ये आपको सुपर स्टाइलश दिखाएंगे बिल्कुल एक बाॅलीवुड दिवा की तरह जैसे आप रेड कार्पेट पर उतरने के लिए तैयार हुई हों।

प्लीटेड स्लीव डिज़ाइन

ब्लाउज़ की प्लीटेड स्लीव का ट्रेंड ज़ोरों पर है। इसमें ढेरों वैरायटी है। प्लीटेड स्लीव वाले ब्लाउज़ सिंपल साड़ी को भी माॅडर्न और एक्सपेंसिव लुक दे सकते हैं।

कट वर्क स्लीव डिज़ाइन

ब्लाउज़ की स्लीव में कट वर्क डिज़ाइन का ट्रैंड वैसे तो नया नहीं है (जैसे की-होल डिज़ाइन ) लेकिन इसमें ढेरों नए पैटर्न ज़रूर एड हो गए हैं जो ब्लाउज़ को काफी स्टाइलिश बना देते हैं। आप भी कट वर्क स्लीव डिज़ाइन बनवा सकती हैं।

पफ़ और बैलून स्लीव ब्लाउज़

यह रेट्रो लुक फिर से काफी लोकप्रिय हो गया है। इसमें कंधे के पास एक 'पफ' दिया जाता है या फिर बैलून क्रिएट किया जाता है जो काफी आकर्षक लगता है।

रफ़ल स्लीव्स

​लेयर्ड लुक के लिए रफ़ल्स स्लीव बहुत पसंद की जा रही हैं। इसमें ​सिंगल और मल्टी-लेयर रफ़ल दोनों का चलन है।

केप स्लीव ब्लाउज़

अगर आप मॉडर्न और फ्यूजन लुक चाहती हैं, तो केप स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं। ​ये स्लीव्स कंधे से शुरू होकर नीचे की ओर लटकती हैं, जो एक गाउन जैसा लुक देती हैं।

बेल स्लीव्स

खासकर गर्ल्स बेल स्लीव ब्लाउज़ भी पसंद कर रही हैं जो उन्हें स्टाइलिश बनाते हैं और साड़ी में भी गर्ली टच देते हैं। ​

Tags

Next Story