Begin typing your search above and press return to search.

Top 5 Fruits For Younger Looking Skin: आपको जल्दी बूढ़ा नहीं दिखने देंगे ये पांच फल, डाइट में आज से ही करें शामिल

Top 5 Fruits For Younger Looking Skin: आप अपने खान-पान में मौसमी फलों को नियमित तौर पर जगह देंगी तो आपकी स्किन लंबी उम्र तक जवां और चमकदार बनी रहेगी। हम यहां आपको उन पांच फलों के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से स्कीन ग्लो करेगी, जवां बनी रहेगी और एजिंग साइन डिले होंगे।

Top 5 Fruits For Younger Looking Skin: आपको जल्दी बूढ़ा  नहीं दिखने देंगे ये पांच फल, डाइट में आज से ही करें शामिल
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Top 5 Fruits For Younger Looking Skin: चेहरे पर दस्तक देती झुर्रियां भला किसे नहीं डराती! लेकिन चेहरे पर झलकते उम्र के इन निशानों को कम करने और स्किन को जवां बनाए रखने के लिए महंगे कॉस्मेटिक्स उतने कारगर नहीं, जितने मौसमी-ताज़ा फल हैं। जी हां, आप अपने खान-पान में मौसमी फलों को नियमित तौर पर जगह देंगी तो आपकी स्किन लंबी उम्र तक जवां और चमकदार बनी रहेगी। हम यहां आपको उन पांच फलों के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से स्कीन ग्लो करेगी, जवां बनी रहेगी और एजिंग साइन डिले होंगे।

पपीता

अगर आप अपनी रोजाना के डाइट में 100 से 200 ग्राम पपीता भी रोज एड करती हैं तो आपकी स्किन लंबी उम्र तक जवां बनी रहेगी। पपीते में विटामिन ए, सी और ई और अनेक पोषक तत्व और पेपेन जैसे एंजाइम होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं और उसमें कसाव लाने में मदद करते हैं।

आम

आम में भी विटामिन A, C और E भरपूर मात्रा में होते हैं। यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे स्किन में कसावट बनी रहती है और फाइन लाइंस कम होती हैं। आम खाने के साथ-साथ इसका पल्प चेहरे पर लगाने से टैनिंग कम करने में भी मदद मिलती है।

तरबूज

पानी से भरा हुआ फल तरबूज आपकी स्किन के लिए हाइड्रेशन का पावरहाउस है। ​ इसमें 'लाइकोपीन' होता है, जो सूरज की हानिकारक UV किरणों से त्वचा की रक्षा करता है और स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है।

बेल

गर्मियों में आपको अपनी डाइट में बेल फल को ज़रूर शामिल करना चाहिए। इससे आपका पाचन अच्छा रहता है और पेट अच्छा रहता है तो स्किन अपने आप अच्छी दिखेगी, ग्लो करेगी। बेल का शरबत पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।

संतरा, मौसंबी

संतरा, मौसंबी और नींबू जैसे खट्टे फल स्किन के लिए अमृत समान हैं। इनमें विटामिन C होता है जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे स्किन एजिंग की प्रोसेस धीमी होती है। ये फल स्किन की चमक बढ़ाते हैं और दाग-धब्बों को कम कर उसे ईवन टोन भी देते हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story