Thand Me Ghumne Layak Jagah: ठंड से परेशान हैं? तो पाइए ठंड में भी गर्मी का एहसास; भारत के इन 5 जगहों पर सर्दियों में भी मिलेगी सुहावनी धूप
Thand Me Ghumne Layak Jagah: भारत में ठंड का मौसम अक्टूबर महीने से चालू हो जाता है। ठंड के मौसम आने की खुशी लगभग सभी को होती है परंतु कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ठंड का मौसम पसंद नहीं होता है और वे इस दौरान ऐसे स्थानों की खोज करते हैं जहां घूमने जा सके पर वहां ठंड न हो।

Thand Me Ghumne Layak Jagah: भारत में ठंड का मौसम अक्टूबर महीने से चालू हो जाता है। ठंड के मौसम आने की खुशी लगभग सभी को होती है परंतु कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ठंड का मौसम पसंद नहीं होता है और वे इस दौरान ऐसे स्थानों की खोज करते हैं जहां घूमने जा सके पर वहां ठंड न हो। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें सर्दियां बिल्कुल पसंद नहीं हैं और ठंड से बचकर कहीं घूमने का प्लान बना रहे है, तो आपको इन जगहों के बारे में जरूर जानना चाहिए।
1. गोवा/Goa
जब भी ठंड के मौसम में सुहावने धूप भरे जगह में घूमने की बात आती है तो सबसे पहला नाम गोवा का आता है। यह जगह काफी खास है, यहां ठंड का ज्यादा असर नहीं दिखाई देता। इसलिए यहां लोग ठंड में भी समुद्रों का मजा लेते रहते हैं और स्वेटर की जगह नॉर्मल टी शर्ट में काम चला लेते है। दिसंबर के महीने में यहां का तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है जो न तो ज्यादा गर्म है और न ही अधिक ठंडा। यहां के प्रमुख समुद्री बीच जैसे कैंडोलिम, बागा और कोलवा पर्यटकों में काफी प्रसिद्ध हैं।
2. लक्षद्वीप/Lakshadweep
अगर आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां ठंड के मौसम का पता ही न चले, तो लक्षद्वीप आपके लिए सबसे बेस्ट है। यहां साल भर मौसम गर्म और सुहावना बना रहता है। सर्दियों के मौसम में लक्षद्वीप की यात्रा और भी खास हो जाती है क्योंकि इस समय समुद्र का पानी सामान्य तापमान में ही रहता है, इसलिए यह जगह स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के शौकीनों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।
3. अंडमान निकोबार/Andaman nikobar
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत का वह हिस्सा है जहां सर्दी का मौसम नाममात्र का ही प्रभाव डालता है। यहां का तापमान 22 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहता है। इस द्वीप समूह की यात्रा उन लोगों के लिए विशेष रूप से बनी है जो भीषण गर्मी से भी बचना चाहते हैं और ज्यादा ठंड से भी। यहां का मौसम अपने तापमान में एक खास संतुलन बनाकर रखता है जो ठंड में भी शरीर को सुकून प्रदान करती है।
4. जयपुर/jaipur
अगर आप समुद्री जगहों के शौकीन नहीं हैं और ठंड के मौसम को भी पसंद नहीं करते है तो जयपुर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर शहर में दिसंबर के महीने में भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ती। यहां धूप की किरणों में ऐतिहासिक किलों और हवेलियों को घूमने का अलग ही मजा है। जयपुर के हल्के धूप वाले मौसम में अनेक ऐतिहासिक स्थलो जैसे सिटी पैलेस, आमेर का किला, हवा महल आदि जगह आराम से घूम सकते है।
5. कच्छ का रण/Rann of Kutch
गुजरात के कच्छ जिले में फैला रण एक ऐसी जगह है जो सर्दियों के मौसम में अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। जहां तक नजर जाएगी वहां तक सफेद नमक की चादर ही दिखाई देती है। ठंड के मौसम में भी यहां का तापमान सामान्य ही रहता है और जब धूप की सुनहरी किरणे इन सफेद कणों पर पड़ती है तो वे मोती की तरह चमकने लगता है। यहां सर्दियों के मौसम में रण उत्सव का भी आयोजन होता है, जिसका आनंद आप ले सकते है।
