गर्मी में टैनिंग हटाने के लिऐ घर पर बनाइये भुनी हल्दी का ये सन टैन रिमूवल स्क्रब, शीशे सी चमकेगी स्किन
Tanning Removal Scrub At Home: गर्मियों के मौसम में सन टैनिंग आम बात है। इससे स्किन पर जिद्दी कालापन आ जाता है जो आसानी से नहीं जाता। इस टैनिंग को हटाने और स्किन को दोबारा चमचमाता हुआ और सॉफ्ट बनाने के लिए एक बेहतरीन होममेड सन टैन रिमूवल स्क्रब की रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Tanning Removal Scrub At Home: गर्मियों के मौसम में सन टैनिंग आम बात है। इससे स्किन पर जिद्दी कालापन आ जाता है जो आसानी से नहीं जाता। इस टैनिंग को हटाने और स्किन को दोबारा चमचमाता हुआ और सॉफ्ट बनाने के लिए एक बेहतरीन होममेड सन टैन रिमूवल स्क्रब की रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। भुनी हल्दी और कॉफी जैसी चीज़ों से बने इस स्क्रब का हफ्ते में केवल दो बार इस्तेमाल कीजिये और आपकी स्किन पहले से भी ज्यादा साफ-चमकदार हो जाएगी।
टैनिंग रिमूवल स्क्रब के लिये आवश्यक सामग्री
मसूर दाल पाउडर: 2 बड़े चम्मच, दरदरा पिसा हुआ
कॉफी पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
भुनी हुई हल्दी: आधा छोटा चम्मच
नारियल तेल- 1 से 2 बड़े चम्मच
दही-1 बड़ा चम्मच
बनाने और लगाने की विधि
1. मसूर दाल पीसें
सबसे पहले मसूर की दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि यह बिल्कुल बारीक पाउडर न बने, तभी स्क्रबिंग अच्छे से होगी। इसे एक कटोरी में निकाल लें।
आपको बताएं कि मसूर दाल एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है जो डेड स्किन सेल्स को हटाती है।
2. हल्दी भूनें
एक तवे पर हल्दी को धीमी आंच सांवली रंगत आने तक भून लें। भुनी हुई हल्दी स्किन टैनिंग और पिगमेंटशन को कम करने में मदद करती है और रंगत को निखारती है। भुनी हल्दी को मसूर दाल पाउडर के साथ मिलाएं।
3. काॅफी डालें
अब काॅफी पाउडर को भी मसूर दाल और भुनी हल्दी के साथ मिक्स करें। काॅफी डेड स्किन को हटाती है। स्किन में कसावट लाती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है।
4. नारियल तेल मिलाएं, पेस्ट बनाएं
अब इसमें धीरे-धीरे नारियल तेल डालें। नारियल तेल गर्मियों में धूप से झुलसी त्वचा को नमी देता है और उसे कोमल बनाता है। सभी चीज़ों को तब तक मिलाएं जब तक कि यह एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।
5. ऑइली स्किन हो तो दही डालें
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो आप नारियल तेल की मात्रा आधी करके इसमें एक चम्मच दही मिला सकते हैं।
6. टैनिंग से प्रभावित हिस्से पर लगाएं
अब आपके शरीर के जिस हिस्से पर ट्रेनिंग है, चाहे फेस या हाथ-पैर पर, वहां पर इस पेस्ट को लगा लें। एक से दो मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें और 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद गीले हाथ से स्क्रब करते हुए साफ कर दें। फिर साफ पानी से धो लें। सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल बेहतरीन परिणाम देगा।
