Begin typing your search above and press return to search.

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना घर में बढ़ सकती है दरिद्रता और अशांति!

कई बार हम घर के बड़ों से सुनते हैं कि शाम के वक्त झाड़ू नहीं लगाने चाहिए, पेड़ पौधों से फूल नहीं तोड़ने चाहिए तो इस तरह की बातें हमें तर्कसंगत नहीं लगती लेकिन वास्तु में इसका बहुत बड़ा महत्व है। चलिए आज हम जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद किन चीजों को करना वर्जित है।

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना घर में बढ़ सकती है दरिद्रता और अशांति!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Suryast ke bad ine kamon Ko nahin Karna chahie: भारतीय वास्तु शास्त्र में किसी भी कार्य को करने का एक सही समय और मुहूर्त बताया गया है। ऐसे ही सूर्यास्त का समय जिसे संध्या काल भी कहते हैं यह समय प्रकृति के शांत होने और सकारात्मक ऊर्जा के फैलने का होता है। इस समय अपने आराध्य देवता की पूजा की जाती है और कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिन्हें करने से घर में अशांति और दरिद्रता भी हो सकती है। सूर्यास्त के बाद इन चीजों को करना वर्जित माना गया है। कई बार हम घर के बड़ों से सुनते हैं कि शाम के वक्त झाड़ू नहीं लगाने चाहिए, पेड़ पौधों से फूल नहीं तोड़ने चाहिए तो इस तरह की बातें हमें तर्कसंगत नहीं लगती लेकिन वास्तु में इसका बहुत बड़ा महत्व है। चलिए आज हम जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद किन चीजों को करना वर्जित है।

1. घर में झाड़ू लगाना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक शाम का समय इष्ट देवताओं के पूजा पाठ के लिए उचित माना जाता है और ऐसा भी कहा जाता है कि शाम के वक्त झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और दरिद्रता आने लगती है। शाम के वक्त झाड़ू लगाकर आप घर में आने वाली पवित्र ऊर्जा को रोक रहे हैं।

2. पैसों का लेनदेन करना

दिन ढलते ही न ही किसी व्यक्ति को पैसे दे और न ही किसी से कर्ज ले क्योंकि पैसों का लेनदेन शाम के समय शुभ नहीं माना जाता। जो व्यक्ति सूरज ढलने के बाद पैसों का लेनदेन करता है उसके पास से लक्ष्मी दूर हो जाती है और यही आपसे आर्थिक समस्या का कारण भी बनता है।

3. पौधों से फूल पत्ती तोड़ना

अक्सर हमें घर के बुजुर्गों द्वारा कहा जाता है कि शाम होते ही पेड़ पौधों को छूना नहीं चाहिए न ही उनके फूल पत्तियों को तोड़ना चाहिए। वास्तु के अनुसार इनमें भी जीव होते हैं जिन्हें छूने पर कष्ट होता है। ऐसे में आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा (Vastu Dosha) पैदा हो सकती है।

4. घर के सफेद वस्तुओं का दान

वास्तु शास्त्र यह कहते हैं कि दिन ढलने के बाद घर के किसी भी सफेद रंग की वस्तु या दूध, दही, नमक जैसी चीजे भी किसी को दान नहीं करनी चाहिए। इन चीजों का दान घर के वैभव और शांति को दूर कर देता है।

5. दिन ढलने पर सोना

सूर्यास्त के बाद का समय पूजा पाठ और इष्ट देवताओं को याद करने का होता है, ऐसे में अगर आप इस समय सोते हैं तो यह आपके लिए कमजोरी और दरिद्रता का कारण बनेगा। इस समय सोने से अच्छा यह है की मन को शांत रखकर भगवान का ध्यान किया जाए।

Next Story