Begin typing your search above and press return to search.

SuperShe Island: दुनिया का वो अनोखा द्वीप जहां मर्दों का प्रवेश है वर्जित, यहां रहतीं है सिर्फ महिलाएं! जानिए सुपरशी द्वीप की खासियत

SuperShe Island: क्या आपने कभी कोई ऐसा आइलैंड सुना है जहां सिर्फ और सिर्फ महिलाएं रहती है, पुरुषों का यहां आना पूरी तरह वर्जित है। दुनिया में एक ऐसा भी अनोखा आइलैंड मौजूद है कहानी पूरी तरह फिल्मी है।

SuperShe Island: दुनिया का वो अनोखा द्वीप जहां मर्दों का प्रवेश है वर्जित, यहां रहतीं है सिर्फ महिलाएं! जानिए सुपरशी द्वीप की खासियत
X
By Chirag Sahu

SuperShe Island: क्या आपने कभी कोई ऐसा आइलैंड सुना है जहां सिर्फ और सिर्फ महिलाएं रहती है, पुरुषों का यहां आना पूरी तरह वर्जित है। दुनिया में एक ऐसा भी अनोखा आइलैंड मौजूद है कहानी पूरी तरह फिल्मी है। यह फिनलैंड के तटीय इलाके में बाल्टिक सागर पर बना एक छोटा सा द्वीप है। पूरी दुनिया से महिलाएं यहां अपना समय व्यतीत करने आती है, जिस वजह से साल भर यहां काफी भीड़ होती है। इस द्वीप का नाम है SuperShe Island, जो केवल महिलाओं को ही प्रवेश की अनुमति देता है। आइए जानते है इस अनोखे आइलैंड की खूबी।

कैसे हुआ इस द्वीप में महिलाओं का कब्जा

क्रिस्टीना रोथ (Kristina Roth) नाम की एक महिला से यह सब शुरू हुआ।क्रिस्टीना एक बड़े टेक कंपनी की मालकिन थी। वह सबसे अमीर महिलाओं की सूची में वे फोर्ब्स की टॉप 50 पर हमेशा होती थी। लेकिन जब उन्होंने 2016 में अपनी बेची तो उनके मन में यह विचार आया कि दुनिया में पुरुषों के मनोरंजन और स्वतंत्र घूमने के कई ऑप्शन है लेकिन महिलाएं हर समय अपने आप को स्वतंत्र महसूस नहीं करती है। इसी को लेकर इन्होंने एक ऐसा जगह बनानें का निश्चय किया जहां केवल महिलाएं ही शामिल हो, जहां किसी भी प्रकार के डर और दबाव की कोई जगह न हो। उनके इस आइडिया को लोगो ने खूब सराहा और उनसे जुड़ने लगे।

इस प्राइवेट आईलैंड पर रहती हैं केवल महिलाएं

इस प्राइवेट आईलैंड को केवल महिलाओं के लिए तैयार करने का सपना क्रिस्टीना को अपने एक स्कैंडिनेविया की यात्रा के दौरान आया था। जब उनकी मुलाकात कई ऐसे लोगों से हुई जो केवल पुरुषों के डर से ही अकेले घूमना पसंद नहीं करते हैं। अपनी यात्रा के दौरान क्रिस्टीना जब एक द्वीप पर थी, तभी उसे अपने पास की ही एक द्वीप को खरीदने का ऑफर आया। इस द्वीप का नाम था फ्यार्डस्कर, जो 8.4 एकड़ में फैला है और जिसे क्रिस्टीना ने 2017 में खरीद लिया।

महिलाओं का मिला सपोर्ट

क्रिस्टीना ने जब अपने इस यूनीक आइडिया को लोगों के सामने रखा तो महिलाओं द्वारा इसका खूब समर्थन किया गया। शुरुआत में तो इस आइलैंड में केवल दो–चार ही पुराने घर बने हुए थे बाकी यहां और कुछ भी नहीं था फिर धीरे-धीरे यहां कंस्ट्रक्शन होते गए और काम पूरा होने से पहले ही 7 से 8 हजार महिलाओं ने यहां का मेंबरशिप ज्वाइन कर लिया। इस संख्या से आपको पता चल जाएगा कि महिलाएं कितना असुरक्षित महसूस करती है। कंस्ट्रक्शन कार्य 2018 में पूरा होने के बाद SuperShe Island को महिलाओं के लिए खोला गया। इस द्वीप पर एक बार में केवल 8 महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाता है।

इस द्वीप में पुरुष क्यों है वर्जित

जब भी कोई महिला अकेले या किसी व्यक्ति खासकर पुरुष के साथ घूमने जाती हैं, तो कई बार उन्हें अपने मन का कार्य नहीं करने दिया जाता। लेकिन SuperShe Island पर केवल महिलाएं ही होने की वजह से यहां एक स्वतंत्र वातावरण बना हुआ है। जहां आप बीच के किनारे अकेले ही घंटों बैठे रह सकते हैं, न किसी के जज करने की चिंता और न ही किसी के घूरने की। इस द्वीप पर महिलाओं के वेलनेस और पुरुषों के ब्रदरहुड की तरह सिस्टर हुड पर जोर दिया गया है।यहां का प्राकृतिक वातावरण, समुद्र तट, जंगल, योग क्रियाएं और स्पिरिचुअलिटी, इस आइलैंड को महिलाओं के लिए एक आदर्श जगह बनाती है। इस द्वीप पर एक हफ्ते की स्टे का खर्चा लगभग 4675 डॉलर के आस पास होता है।

Next Story