Summer Style Tips For Women: गर्मी में भी आपका स्टाइल लगेगा कूल इन टिप्स की मदद से
अपनी स्टाइलिंग में थोड़ा सा बदलाव करके आप गर्मियों में भी कूल और फ्रेश दिखाई दे सकती हैं। तो इसके लिए आपको क्या करना होगा, चलिए बताते हैं।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Summer Style Tips For Women: गर्मियां मतलब थकावट, पसीना और डलनेस। ऐसे में जब आप अंदर से ही फ्रेश नहीं है फिर बाहर से कूल और तरोताज़ा दिखना तो नियरली इंपाॅसिबल है, यही सोचती हैं न आप! लेकिन ऐसा पूरी तरह सच नहीं है। दरअसल अपनी स्टाइलिंग में थोड़ा सा बदलाव करके आप गर्मियों में भी कूल और फ्रेश दिखाई दे सकती हैं। तो इसके लिए आपको क्या करना होगा, चलिए बताते हैं।
कपड़ों का फेब्रिक चुनें सावधानी से
गर्मी में हल्का और ब्रीदेबल फैब्रिक चुनें जैसे कॉटन, लिनेन या खादी। ये कपड़े पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। सिंथेटिक कपड़े न पहनें, क्योंकि उनमें ज्यादा गर्मी लगती है।
ढीले-ढाले कपड़े बेहतर
गर्मियों में कंफर्ट के हिसाब से थोड़े ढीले डाले कपड़े बेहतर है। लूज़ फिट कुर्ती, पलाज़ो या स्कर्ट गर्मियों के लिए बहुत आरामदायक होते हैं।
को-ऑर्ड सेट ट्राई करें
गर्मियों में भी को-ऑर्ड सेट बहुत बढ़िया लगते हैं। इन में पेस्टल कलर चुनें। जैसे मिंट ग्रीन, लैवेंडर, पाउडर ब्लू । कॉटन के इन को-ऑर्ड सेट में आप बहुत खिली-खिली दिखेंगी और कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी।
बाॅटम के कलर बदल कर देखें
गर्मियों में कूल और फ्रेश देखने के लिए सिर्फ टॉप पर ही ध्यान ना दें, बॉटम के कलर के साथ भी एक्सपेरिमेंट करें। ब्लैक, ब्लू या ब्राउन ट्राउज़र या जींस की जगह ब्लश पिंक और लाइट ब्लू बॉटम ट्राई करें ।एकदम लुक ही बदल जाएगा और मूड भी लाइट रहेगा।
सही फुटवियर चुनें
कोशिश करें कि फुटवियर भी आरामदायक हो। फ्लैट सैंडल, स्लाइडर्स, कोल्हापुरी और हल्के या व्हाइट स्नीकर्स गर्मियों में काफी अच्छे रहते हैं। ऐसे फुटवियर पहनें जिनमें पैरों को हवा मिलती रहे।
मिनिमल ज्वेलरी और एक्सेसरीज़
गर्मियों में सनग्लासेस और हैट धूप से तो बचाते ही हैं, फैशनेबल भी बनाते हैं। बाहर निकलते वक्त इन्हें हरदम साथ रखें। हल्की इयररिंग्स, सिंपल चेन, घड़ी के साथ एक पतला सा ब्रेसलेट पहनने से लुक और भी अच्छा लगेगा। गर्मी में बहुत भारी ज्वेलरी पहनने से बचें।
मेकअप लाइट रखें
गर्मियों में मेकअप लाइट रखें। फुल कवरेज फाउंडेशन की जगह टिंटेड सनस्क्रीन, लिप एंड चीक टिंट, लाइट शेड की लिपस्टिक और क्लियर ग्लाॅस, हल्का सा काजल, आमतौर पर पर्याप्त है। चूंकि गर्मी में पसीना ज्यादा आता है इसलिए समय-समय पर चेहरा धोना या फेस मिस्ट का इस्तेमाल करना भी मददगार होता है।
हेयर स्टाइल ऐसी हो
गर्मी में पोनीटेल, बन या ब्रेड हेयरस्टाइल बेहतर हैं। इससे पसीने और चिपचिपाहट से भी बचाव होता है।
