Begin typing your search above and press return to search.

Summer Special Facial: पार्लर का क्या काम! गर्मी में घर पर ऐसे कीजिए समर स्पेशल फेशियल, निखरी त्वचा देख चौंधिया जाएंगी लोगों की आंखें

Summer Special Facial: गर्मियों की चिलचिलाती धूप, पसीना और प्रदूषण चेहरे की रंगत छीन लेते हैं। ऐसे में पार्लर के महंगे और केमिकल वाले फेशियल के बजाय आप घर पर ही मौजूद प्राकृतिक चीजों से अपनी त्वचा को फिर से तरोताज़ा कर सकती हैं, निखार सकती हैं.

Summer Special Facial: पार्लर का क्या काम! गर्मी में घर पर ऐसे कीजिए समर स्पेशल फेशियल, निखरी त्वचा देख चौंधिया जाएंगी लोगों की आंखें
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Summer Special Facial: गर्मियों की चिलचिलाती धूप, पसीना और प्रदूषण चेहरे की रंगत छीन लेते हैं। ऐसे में पार्लर के महंगे और केमिकल वाले फेशियल के बजाय आप घर पर ही मौजूद प्राकृतिक चीजों से अपनी त्वचा को फिर से तरोताज़ा कर सकती हैं, निखार सकती हैं, चमकदार बना सकती हैं। ​यहाँ गर्मियों के लिए एक बेहतरीन होम फेशियल गाइड है। सीखिये और ट्राई कीजिए।

आइस वॉटर फेशियल

गर्मी में सबसे पहले आपको आइस वाॅटर फेशियल करना चाहिए। इसमें चेहरे को बर्फ वाले पानी में डुबोया जाता है। चेहरे को बर्फ वाले पानी में 10 से 30 सेकंड तक ही डुबोना चाहिए। आप समर फेशियल के लिए 2 बार इस प्रोसेस को दोहराएं।

क्लींजिंग

अब क्लींजिंग (Cleansing) करें। एक कटोरी में 2 चम्मच ठंडा कच्चा दूध लें। कॉटन की मदद से इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 2 मिनट तक मसाज करें। फिर गीले कपड़े से पोंछ लें।दूध स्किन को अंदर से साफ करता है और ठंडक देता है।

स्क्रबिंग

अब आपको हल्के हाथों से चेहरे की स्क्रबिंग करनी है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें और उसमें तीन चौथाई चम्मच शक्कर का पाउडर डालें। अच्छी तरह मिक्स करें और अब इसे हल्के हाथों से चेहरे की स्क्रबिंग करें। इसे सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक करना अच्छा रहता है। आप चावल के आटे में दही मिलाकर भी स्क्रबिंग कर सकती हैं।

स्टीमिंग

हालांकि ये स्टेप ऑप्शनल है पर आप चाहें तो ​स्क्रबिंग के बाद स्टीमिंग भी कर सकती हैं। ​इसके लिए आप गर्म पानी में 4-5 पुदीने की पत्तियां डालें और इसकी भाप लें। दरअसल गर्मियों में पोर्स का खुलना जरूरी है ताकि गंदगी बाहर निकल सके।

​मसाज

​त्वचा में नमी बनाए रखने और ग्लो लाने के लिए मसाज करें। इसके लिए ताजे एलोवेरा जेल में थोड़ा सा खीरे का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर तब तक मसाज करें जब तक यह स्किन में समा न जाए।

फेस पैक

अब है फेस पैक की बारी। गर्मियों के लिए मुल्तानी मिट्टी से बेहतर कुछ नहीं है। इसके लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा में कसावट लाएगा और एक्स्ट्रा ऑइल को सोख लेगा।

अगर आपके पास मुल्तानी मिट्टी नहीं है तो आप बेसन, चावल का आटा और दही मिलाकर भी फेस पैक बना सकती हैं। चाहे तो इसमें थोड़ी सी हल्दी या कॉफी भी मिला सकती हैं।

बर्फ फेरें

फेशियल के अंत में एक रुमाल में बर्फ का टुकड़ा बांधकर पूरे चेहरे पर थपथपाएं। इससे पोर्स बंद हो जाएंगे और चेहरा एकदम फ्रेश दिखेगा। फेशियल करने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर ज़रूर लगाएं। और अगर घर से बाहर जाने वाली हैं तो सनस्क्रीन लगाना भी ना भूलें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story