गर्मी में पसीने और इंफेक्शन से झड़ने लगे ज्यादा बाल? ये दो स्टार इंग्रीडिएंट रोकेंगे बालों का झड़ना, बढ़ाएंगे हेयर ग्रोथ
Summer Hair Care Tips For Faster Hair Growth: हेयर ग्रोथ के लिए रोज़मेरी को बहुत इफेक्टिव पाया गया है और इस पर बहुत सारी रिसर्च भी चल रही हैं। वहीं स्कैल्प पर हुए फंगल इन्फेक्शन, डैंड्रफ, खुजली से राहत देने में एप्पल साइडर विनेगर भी जबरदस्त तरीके से काम करता है। आइये जानते हैं हेयर फॉल रोकने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए कैसे इनका इस्तेमाल करना है।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Summer Hair Care Tips For Faster Hair Growth: तेज धूप, हद से ज्यादा पसीना और धूलभरी हवाओं के चलते गर्मी में बाल चिपचिपे, रूखे और कमजोर हो कर टूटने लगते हैं। अगर यही स्थिति आपके साथ है तो आप स्कैल्प को साफ-सुथरा रखने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए दो स्टार इंग्रीडिएंट की मदद ले सकते हैं। ये स्टार इनग्रेडिएंट है रोज़मेरी और एप्पल साइडर विनेगर । दोनों ही गर्मियों के लिए सुटेबल है जो बालों का झड़ना कम करेंगे और हेयर ग्रोथ को प्रमोट करेंगे।
हेयर ग्रोथ के लिए रोज़मेरी को बहुत इफेक्टिव पाया गया है और इस पर बहुत सारी रिसर्च भी चल रही हैं। वहीं स्कैल्प पर हुए फंगल इन्फेक्शन, डैंड्रफ, खुजली से राहत देने में एप्पल साइडर विनेगर भी जबरदस्त तरीके से काम करता है। आइये जानते हैं हेयर फॉल रोकने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए कैसे इनका इस्तेमाल करना है।
पहला तरीका
रोजमेरी के एक बंच को 1 लीटर पानी में अच्छे से उबालें। अब इसे छान लें। अब इसमें एक से दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें। दिन में 4 से 5 बार इसका स्प्रे अपने स्केल्प पर करें। स्केल्प से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और हेयर ग्रोथ भी होगी।
दूसरा तरीका
अगर आपको ताजा रोज़मेरी नहीं मिलता है तो आप रोजमेरी ऑइल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे कैस्टर ऑयल या फिर नारियल के तेल में बराबर मात्रा में मिलाकर फिर इससे स्कैल्प की मालिश करें।
तीसरा तरीका
इसमें आपको एप्पल साइडर विनेगर से हेयर वॉश करना है। इसको करने का तरीका यह है कि आप एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में मिक्स करें और शैंपू और कंडीशनर करने के बाद इससे एक फाइनल वॉश या रिंस करें। यह भी आपकी हेयर ग्रोथ को प्रमोट करेगा।
चौथा तरीका
आप एक-एक चम्मच शहद और एप्पल साइडर विनेगर लें।इन्हें अच्छी तरह मिलाकर स्कैल्प पर दस मिनट के लिए लगाएं, फिर धो लें। ये सभी तरीके गर्मी में आपकी बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने में मदद करेंगे। हेयर फॉल भी कम होगा और प्राॅपर हेयर ग्रोथ होगी।
