Stone Mehandi Design: 2026 में ट्रेंड कर रही स्टोन मेहंदी डिजाइन, जाने लगाने का तरीका

Stone Mehandi Design: 2026 में ट्रेंड कर रही स्टोन मेहंदी डिजाइन, जाने लगाने का तरीका
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Stone Mehandi Design: शादियों का सीज़न है और अगर आपके घर में भी शादी है तो इस बार मेहंदी कुछ खास तरीके से लगाइए। क्योंकि 2026 के ट्रैंड्स के अनुसार इस बार स्टोन मेहंदी डिजाइन बहुत पसंद की जा रही हैं।

Stone Mehandi Design: शादियों का सीज़न है और अगर आपके घर में भी शादी है तो इस बार मेहंदी कुछ खास तरीके से लगाइए। क्योंकि 2026 के ट्रैंड्स के अनुसार इस बार स्टोन मेहंदी डिजाइन बहुत पसंद की जा रही हैं। इससे आप सामान्य मेहंदी को भी और सजा सकती हैं और आलता मेहंदी को भी। स्टोन से सजाने पर आपकी मेहंदी ड्रेस से मैच भी करेगी और बहुत खूबसूरत दिखेगी। खासकर ब्राइडल लुक तो जबरदस्त ही आएगा।

कैसी होती है स्टोन मेहंदी डिज़ाइन

स्टोन डिज़ाइन ऐसी मेहंदी होती है जिसमें साधारण मेहंदी के साथ-साथ छोटे-छोटे कलरफुल स्टोन, मोती या क्रिस्टल चिपकाए जाते हैं। इससे मेहंदी डिज़ाइन में जबरदस्त शाइन आती है। मेहंदी को 3D इफेक्ट मिलता है और दुल्हन के हाथ खूब सजे-सजे दिखाई देते हैं। साल 2026 की शादियों में स्टोन मेहंदी डिजाइन बहुत पॉप्युलर हो रही है। इसे दुल्हन की बहनें और सहेलियां भी खूब लगा रही हैं। आप भी किसी भी त्यौहार या खास मौके पर स्टोन मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं।

ऐसे बनाएं स्टोन मेहंदी डिज़ाइन

1.पहले हाथों पर सामान्य मेहंदी डिज़ाइन बना लें।

2. मेहंदी सूखने के बाद डिजाइन के कुछ चुने हुए हिस्सों पर स्किन ग्लू लगाएं।

3. फिर ग्लू पर छोटे स्टोन या क्रिस्टल चिपकाएं। इससे डिज़ाइन में चमक और 3D इफेक्ट आता है।

स्टोन मेहंदी के पापुलर डिज़ाइन

आप ब्राइडल स्टोन मेहंदी,अरेबिक स्टोन मेहंदी, फिंगर स्टोन मेहंदी जैसे डिज़ाइन ट्राई कर सकती हैं। स्टोन लगाने से मेहंदी डिज़ाइन ज्यादा आकर्षक और रॉयल लगता है और हाथ खूब सज जाते हैं और फोटो भी ज़बरदस्त आती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1. स्टोन एक-दो दिन में और कभी-कभी जल्दी भी गिर सकते हैं। इसलिए फोटोज़ जल्दी करा लें।

2. बहुत ज्यादा स्टोन भी न लगाएं वरना डिज़ाइन भारी लग सकता है।

Tags

Next Story