Begin typing your search above and press return to search.

Solo travel karne ke best jagha: क्या आपको भी है अकेले घूमने का शौक और करना चाहते हैं सोलो ट्रैवलिंग, ये 5 जगहें है सबसे बेस्ट

Solo travel karne ke best jagha: कहते है “जब इंसान अकेले सफ़र करता है, तब वह भीड़ से नहीं बल्कि खुद से जुड़ता है।” यही खासियत होती है सोलो ट्रैवलिंग की। खुद को जानने, परखने और समझने का इससे अच्छा तरीका और कोई नहीं हो सकता। सोलो ट्रैवलिंग को लेकर लोगों को कई कन्फ्यूजन भी है की क्या सोलो ट्रैवल करना सुरक्षित है?

Solo travel karne ke best jagha: क्या आपको भी है अकेले घूमने का शौक और करना चाहते हैं सोलो ट्रैवलिंग, ये 5 जगहें है सबसे बेस्ट
X
By Chirag Sahu

Solo travel karne ke best jagha: कहते है “जब इंसान अकेले सफ़र करता है, तब वह भीड़ से नहीं बल्कि खुद से जुड़ता है।” यही खासियत होती है सोलो ट्रैवलिंग की। खुद को जानने, परखने और समझने का इससे अच्छा तरीका और कोई नहीं हो सकता। सोलो ट्रैवलिंग को लेकर लोगों को कई कन्फ्यूजन भी है की क्या सोलो ट्रैवल करना सुरक्षित है? सुरक्षित है तो कौन-कौन सी जगह जा सकते हैं? अगर आप भी सोलो ट्रैवलिंग करना चाहते हैं तो भारत के इन 5 जगह पर जा सकते हैं जहां आपको सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा भी मिलेगी।

1. तवांग हिलस्टेशन, अरुणाचल प्रदेश

यह हिल स्टेशन आपको एक शांत वातावरण और एकांत माहौल प्रदान करता है। यहां बर्फ से ढकी हुई ऊंची ऊंची चोटियां आपका मन मोह लेगी। साथ ही यहां एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध मठ Tawang Monastery भी स्थित है जो 10000 फीट की ऊंचाई पर है। यहां 26 फीट की भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। यहां घूमने का सबसे अच्छा महीना होता है मार्च से जून का। यहां तक सोलो ट्रैवलिंग का खर्चा मात्र 3 से 3.5 हजार तक ही आएगा।

2. महाबलीपुरम, तमिलनाडु

जब भी हम सोलो ट्रिप करने का सोचते हैं तो हमें हर चीज एक जगह पर नहीं मिलती लेकिन महाबलीपुरम में आपको समुद्र का मजा, बेस्ट सनसेट और सनराइज, साथ ही वर्ल्ड हेरिटेज इमारतें भी देखने को मिलेगी। महाबलीपुरम अपने विशाल मंदिरों और समुद्र तटों के लिए ही मशहूर है जो चेन्नई से 55 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां घूमने के कई जगह जैसे– शोर टेंपल, पंच रथ, कृष्णा बटरबॉल (Krishna's butter ball) आदि फेमस है। यहां घूमने के लिए नवंबर से फरवरी का महीना सबसे बेहतरीन है।

3. वरकला, केरल

केरल का यह स्थान सोलो ट्रैवलर्स के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यहां की ऊंची क्लिफ(पहाड़ों पर बनी ढलाने), अरब सागर का सुंदर दृश्य और शांत माहौल आपको हर बार यहां आने पर मजबूर कर देगी। अगर आपको एकांत में समुद्र तट का मजा लेना है और आप गोवा के भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं तो यह स्थान आपके लिए ही है।

4. ऋषिकेश, उत्तराखंड

प्रकृति की गोद में बस यह आध्यात्मिक स्थान हमेशा से सोलो ट्रैवलर्स की पसंद रहा है। यहां की ठंडी हवाएं और गंगा नदी का शीतल जल आपको पूरा तरोताजा कर देगा। ऋषिकेश का माहौल पूरी तरह से सुरक्षित और टूरिस्ट फ्रेंडली रहता है यहां आपको सस्ते में रूम और भोजन की सुविधा भी मिल जाएगी। अगर आपको बंजी जंपिंग, राफ्टिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी एडवेंचरस चीजें करने का शौक है, तो ऋषिकेश से अच्छा स्थान और कोई नहीं हो सकता। यहां की योग स्पा और शाम की गंगा आरती काफी प्रसिद्ध है।

5. स्पीति, हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश का ऐसा स्थान है जो पूरे देश से कटा हुआ है। यह स्थान इतना एकांत है कि यहां आपको मानसिक शांति और एक बेहतरीन स्पिरिचुअल एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। यहां के ऊंचे ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़, प्राचीन बौद्ध मठ और दर्रे काफी फेमस है। यहां तक पहुंचाने के लिए आपको कोई सीधी सड़के नहीं मिलेगी। आपको ऊबड़–खाबड़ रास्तों व सुंदर झीलों को पार करते हुए यहां पहुंचना होगा। स्पीति की सबसे खास बात है कि यहां बर्फीले पहाड़ों पर ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग आदि के मजे भी ले सकते हैं।

Next Story