Skin And Self Care routine For Housewives: हाउसवाइफ घर में भी दिखेंगी चकाचक, एजिंग भी रहेगी कोसों दूर, अपनाएं ये स्किन और सेल्फ केयर रूटीन
Skin And Self Care routine For Housewives: हाउसवाइफ यानी काम का अंबार। इसकी-उसकी सब की जरूरतें अहम, लेकिन खुद की ही चिंता के लिए समय नहीं। पर क्या यह सही है? बिल्कुल नहीं ...पनी प्राॅपर केयर करनी चाहिये जिससे आप आकर्षक दिखें। तो चलिए जानते हैं हाउसवाइफ के लिए ईज़ी सेल्फ केयर रूटीन।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Skin And Self Care routine For Housewives: हाउसवाइफ यानी काम का अंबार। इसकी-उसकी सब की जरूरतें अहम, लेकिन खुद की ही चिंता के लिए समय नहीं। पर क्या यह सही है? बिल्कुल नहीं। क्योंकि भले ही आप वर्किंग नहीं है लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं की आप ढली-ढली सी रहें। चेहरे पर तेल-पसीना झलके। झुर्रियां उम्र से पहले ही दिखने लगें। दिन भर नाइटी पहन कर अस्त-व्यस्त घूमती रहें। ये ठीक नहीं है। है न! आपको भी अपनी प्राॅपर केयर करनी चाहिये जिससे आप आकर्षक दिखें। तो चलिए जानते हैं हाउसवाइफ के लिए ईज़ी सेल्फ केयर रूटीन।
स्किन केयर टिप्स
सबसे पहले फेसवाॅश
अपनी स्किन केयर के लिए सबसे पहले आपको फेस को क्लीन करना है। इसके लिए अपनी स्किन के हिसाब से फेस वॉश खरीदें। यदि आपकी स्किन ड्राई है तो जेंटल फेस वॉश लें। यह आपकी स्किन को और ज्यादा ड्राई नहीं करेगा।
वहीं अगर आपकी स्किन ऑइली है तो फोमिंग या जेल-बेस्ड फेसवॉश चुनें। यह आपकी स्किन से एक्स्ट्रा ऑइल खींच कर बाहर कर देगा। ऑइली स्किन वालों को दिन भर में दो बार फेसवॉश करना चाहिए।
टोनर लगाएं
अब आपको अपने फेस पर टोनर लगाना है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तब आप टोनर को अवॉइड भी कर सकती हैं लेकिन अगर आपकी स्किन ऑयली है तो टोनर जरूर लगाएं। दरअसल टोनर स्किन पोर्स को मिनिमाइज़ कर देता है जिससे तेल का उत्पादन थोड़ा कम हो जाता है। और यही तो ऑइली स्किन वालों को चाहिए।
अब माॅइश्चराइज़र लगाएं
अब अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए अपनी पसंद का कोई भी मॉइश्चराइजर लगाएं जो आपको सूट करता हो। ड्राई स्किन वालों को गाढ़े और ऑइल बेस्ड फॉर्मूले वाले माॅइश्चराइज़र लेने चाहिए। ये नमी को गहराई से लॉक करते हैं। वहीं ऑइली स्किन वालों के लिए वाॅटर बेस्ड माॅइश्चराइज़र काफी अच्छे रहते हैं। केवल इन तीन स्टेप्स को फाॅलो करके ही आपके चेहरे पर बेहतरीन ग्लो आ जाएगा।
लास्ट में लगाएं सनस्क्रीन
अब लास्ट में आप सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं, भले ही आपको धूप में ज्यादा देर के लिए बाहर नहीं निकलना है। लेकिन यही सनस्क्रीन आपको लंबे समय में एजिंग के लक्षणों से भी बचाएगी। घर पर रहती है तो भी कम से कम एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन जरूर लें। ऑयली स्किन वाले मैट फिनिश वाले सनस्क्रीन लें। वहीं ड्राई स्किन वालों को थोड़ा हाइड्रेटिंग सनस्क्रीन लेना चाहिए।
सेल्फ केयर टिप्स
होठों और एड़ियों का भी रखें ध्यान
घर में हैं, यह सोचकर अपने होठों और अपनी एड़ियों को इग्नोर ना करें। उनकी भी प्रॉपर केयर करें क्योंकि फटे हुए होंठ और एड़ियां बहुत बुरी लगती हैं।
दिन भर नाइटी न पहने रहें
दिन भर नाइटी पहनने की आदत डाल रखी है तो तुरंत छोड़ें। नाइटी या नाइट ड्रेस सिर्फ रात में ही पहनें। क्योंकि ऐसा होता है कि अगर आपको घर के सामने से सब्जी लेनी है तो आप नाइटी में ही बाहर चली जाती हैं। इससे आपका इंप्रेशन खराब होता है। घर में रहती हैं, तब भी अच्छी तरह रहें।
साफ-सुथरे कपड़े पहनें
साफ-सुथरे, मन खुश करने वाले कपड़े पहनें। इससे अचानक किसी के सामने पड़ने पर आपका काॅन्फिडेंस नहीं घटेगा।
बालों की भी संभाल करें
बालों को संवार कर रहें। अस्त व्यस्त ना रहें। जब आप खुद को अच्छी लगेंगी तो मन भी खुश रहेगा।
