Shoes And Pants Combination For Men: जानिये आदमियों के लिए शूज और पेंट्स का परफेक्ट काॅम्बिनेशन
Shoes And Pants Combination For Men: किस पेंट के साथ किस तरह के शूज़ पहनने में अच्छे लगेंगे और स्टाइलिश दिखाएंगे ? क्या यह कंफ्यूज़न आपके मन में भी है? तो चलिए बताते हैं कि परफेक्ट ड्रेसिंग के लिए किस पेंट के साथ किस तरह के शूज़ पहनना चाहिए।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Shoes And Pants Combination For Men: किस पेंट के साथ किस तरह के शूज़ पहनने में अच्छे लगेंगे और स्टाइलिश दिखाएंगे ? क्या यह कंफ्यूज़न आपके मन में भी है? तो चलिए बताते हैं कि परफेक्ट ड्रेसिंग के लिए किस पेंट के साथ किस तरह के शूज़ पहनना चाहिए।
सही फुटवियर आपके पूरे लुक को बना या बिगाड़ सकता है। अक्सर हम कपड़ों पर तो ध्यान देते हैं पर जूतों को नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं अगर ड्रैस के साथ सही फुटवियर चुना गया हो तो इंप्रेशन अलग ही पड़ता है। स्टाइलिश दिखने के लिए नीचे दिए गए कॉम्बिनेशंस आपकी काफी मदद करेंगे।
1. फॉर्मल पेंट्स
आमतौर पर आप ऑफिस या किसी बिज़नेस मीटिंग में फॉर्मल पैंट्स पहनते होंगें। इनके साथ ऑक्सफ़ोर्ड या डर्बी शूज बेहतरीन चॉइस होती है।
2. जींस
ऑफिस हो या कैजुअल मीटिंग, जींस सबसे ज्यादा पहनी जाती हैं। जींस के साथ कौन से शूज अच्छे लगेंगे, ये मौके के हिसाब से तय करें।
कैजुअल लुक के लिए जींस के साथ स्नीकर्स पहनें। आजकल व्हाइट स्नीकर्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। वहीं अगर दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान है तो चेल्सी बूट्स या लेदर बूट्स परफेक्ट रहेंगें। लोफर्स भी जींस के साथ काफी क्लासी लगते हैं। आप किसी सेमी फॉर्मल मौके पर इन्हें पेयर करें।
3. चिनोस
चिनोस फॉर्मल और कैजुअल दोनों ही मौका पर पहनी जा सकती है। इनके साथ लोफर्स या बोट शूज़ बेहतरीन लगते हैं।
4. कार्गो पेंट्स
अगर आप कंफर्ट और कूल लुक चाहते हैं, तो कार्गो बेस्ट हैं। इनके साथ चंकी शूज़ बहुत अच्छे लगते हैं। आप हाई-टॉप स्नीकर्स भी शौक से पहन सकते हैं। कार्गो पेंट्स के साथ कभी भी फॉर्मल शूज न पहनें।
5. लिनेन पेंट्स
अगर आप ऑफिस में लिनेन पेंट्स पहनना सुविधाजनक महसूस करते हैं तो उनके साथ आप सैंडल पहन सकते हैं। गर्मियों के लिए तो यह बेस्ट है।
6. पायजामा
वहीं किसी पारिवारिक मौके पर आपने कुर्ता पायजामा पहना है तो उनके साथ आप फ्लिप फ्लॉप को पेयर कर सकते हैं।
