Begin typing your search above and press return to search.

Sarkari naukariyon ke liye tattoo banane ka niyam:क्या शरीर में बने टैटू हटवा लेने के बाद सरकारी नौकरी मिल जाएगी! जानिए किस जगह पर टैटू बनवाने से नहीं होगी दिक्कत

लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि सरकारी नौकरी की तैयारी करते समय क्या हम शरीर पर टैटू करवा सकते हैं? या फिर किस जगह पर टैटू करवाने से सरकारी नौकरी में दिक्कत नहीं आएगी। आइए समझते है इसके कुछ नियम।

Sarkari naukariyon ke liye tattoo banane ka niyam:क्या शरीर में बने टैटू हटवा लेने के बाद सरकारी नौकरी मिल जाएगी! जानिए किस जगह पर टैटू बनवाने से नहीं होगी दिक्कत
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Sarkari naukariyon ke liye tattoo banane ka niyam: भारत का हर बेरोजगारी युवा यह चाहता है कि उसके पास भी एक अच्छी नौकरी और जीने का पर्याप्त साधन हो। जिसको लेकर वे नौकरी के अनुरूप सभी क्राइटेरिया को पूरा करने की कोशिश करते हैं। इसी बीच लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि सरकारी नौकरी की तैयारी करते समय क्या हम शरीर पर टैटू करवा सकते हैं? या फिर किस जगह पर टैटू करवाने से सरकारी नौकरी में दिक्कत नहीं आएगी। बड़े शहर हो या छोटे गांव अक्सर लोगों को सरकारी नौकरी के लिए टैटू बनवाने को लेकर मन में समस्या बनी रहती है। आइए समझते है इसके कुछ नियम।

सरकारी नौकरी में टैटू प्रतिबंधित क्यों है?

कई सरकारी नौकरियां ऐसी होती हैं जिसमें आपको जनता के बीच रहकर काम करना होता है, जिसके लिए आपको एक आदर्श छवि प्रस्तुत करनी होती है जैसे कि शिक्षक या फिर पुलिस की नौकरी। आपके शरीर में ऐसे टैटू जो खुले हुए हैं अर्थात बाहर लोगों को दिख रहे हैं तो कई बार गलत संकेत या गलतफहमी भी पैदा कर सकते हैं। प्रशासन में नौकरी करते वक्त आपको सभी धर्म को एक मानना होता है और कई बार लोग शरीर पर धार्मिक चीजों के टैटू बनवा लेते हैं जो कई लोगों के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है। लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस वजह से टैटू सरकारी नौकरी में अक्सर प्रतिबंधित कर दिए जाते हैं।

हर विभाग में होता है अलग कानून

  • सेना में– सेवा में भर्ती होने के लिए सबसे पहले आपका शारीरिक परीक्षण किया जाता है जिसमें आपके शरीर में बने टैटू को भी देखा जाता है। गर्दन ,चेहरे या फिर हाथों के उन हिस्सों पर टैटू बनाना प्रतिबंधित है जो अक्सर खुले में दिखते हैं। लेकिन कोहनी से लेकर कलाई के अंदरूनी भाग और हाथों के निचले हिस्से में टैटू बनवा सकते हैं
  • पुलिस विभाग में– पुलिस विभाग के साथ-साथ BSF, CRPF और CISF जैसे नौकरियों में भी टैटू बनाने की इजाजत नहीं दी जाती। टैटू ऐसी जगह बनवा सकते हैं जो अक्सर कपड़ों से ढके हो और वह आपत्तिजनक नहीं होने चाहिए।
  • ssc और रेलवे की भर्ती में– इन नौकरियों में शारीरिक परीक्षण के साथ-साथ इंटरव्यू भी लिया जाता है। जहां इन टैटू के वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है, इसलिए टैटू ऐसी जगह बनवाएं जो शोभनीय हो और ढंके हो।
  • सिविल सेवाओं की नौकरियां– इन नौकरियों में टैटू को लेकर बहुत कड़े नियम नहीं है। क्योंकि जब आप ही नौकरियों में होते हैं तो आप लोगों के काफी करीब होते हैं इस वजह से आपको ऐसे टैटू नहीं करवाने जो लोगों में गलत संदेश दे और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाएं।

जनजातीय टैटू पर है छूट

जनजातीय समुदायों में टैटू को एक परंपरा की तरह बनाया जाता है। टैटू को वे एक पूजा की तरह मानते हैं न की फैशन की तरह। इसलिए भारत सरकार द्वारा ऐसे कैंडिडेट जो जनजाति समुदाय से आते हैं उनके लिए टैटू बनवाने को लेकर छूट प्रदान किया गया है। वे कैंडिडेट जिनके टैटू स्थायी और साफ तौर पर दिखने वाले होते हैं उन्हें पहले से ही अपना संबंधित सर्टिफिकेट जमा करना होता है।

क्या पहले से बने टैटू को हटवा लेने पर नौकरी मिल जाएगी?

सरकारी नौकरी की तैयारी के पहले से ही कई युवा ऐसे होते हैं जो अपने शरीर पर टैटू बनवा लेते हैं लेकिन उनके मन में यह सवाल होता है कि क्या सर्जरी से यह टैटू हटवा लेने के बाद हमें सरकारी नौकरी मिल जाएगी? तो इसका जवाब हां भी है और नहीं भी अर्थात सिविल सेवा, शिक्षक जैसी नौकरियां आपको जरूर मिल सकती है लेकिन सेना में जाने से पहले एक–एक चीज कपड़े उतारकर चेक किया जाता है और जब आप टैटू हटवाते हैं तो उसका दाग जरूर शरीर में बन जाता है जो अक्सर पकड़े जाने पर सेना की नौकरी नहीं दी जाती।

Next Story