Saree Colors That Make You Look Rich: अगर आप भी साड़ी में दिखाना चाहती हैं रिच और इंप्रेसिव तो चुनें ये खास कलर्स
Saree Colors That Make You Look Rich: साड़ी एक बेहद खूबसूरत पहनावा है जो आपको खूबसूरत तो बनाता ही है, एलिगेंट भी दिखाता है। लेकिन अगर आप किसी ऐसी पार्टी में शामिल होने जा रही है जहां आज आप खासकर बहुत रिच दिखना चाहती हैं, रॉयल लुक चाहती है तो आपको कुछ खास कलर्स चुनना चाहिए।

Saree Colors That Make You Look Rich: साड़ी एक बेहद खूबसूरत पहनावा है जो आपको खूबसूरत तो बनाता ही है, एलिगेंट भी दिखाता है। लेकिन अगर आप किसी ऐसी पार्टी में शामिल होने जा रही है जहां आज आप खासकर बहुत रिच दिखना चाहती हैं, रॉयल लुक चाहती है तो आपको कुछ खास कलर्स चुनना चाहिए। इन कलर्स में ये ताकत है कि यह आपके लुक में राजसी ठाठ जोड़ देते हैं, आपको राॅयल वाइब देते हैं। यकीनन आप जानना चाहेंगी कि ऐसे कलर्स कौन से हैं? तो चलिए बताते हैं आपको।
राॅयल ब्लू
रॉयल ब्लू आपको रिच, एलीगैंट और शाही तो दिखाता ही है साथ ही आपकी स्किन को भी ब्राइट दिखाता है। रॉयल ब्लू कलर में बनारसी साड़ी खरीदें और साथ में गोल्ड ज्वेलरी पहनें, आपके जलवे देखने लायक होंगे।
एमरल्ड ग्रीन
एमरल्ड ग्रीन भी ट्रैंडिंग कलर है और खासकर अगर इसका कलर डार्क हो तब तो यह आपको सुपर रिच दिखाता है। विशेषकर किसी भव्य समारोह में सिल्क की एमरल्ड ग्रीन साड़ी पहन कर खुद जांच लें।
Fuchsia pink
Fuchsia Pink कलर भी बहुत रिच और रॉयल लुक देता है। यह एक ब्राइट, ज्वेल-टोन पिंक है जो तुरंत लोगों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। इसके साथ आप गोल्डन या ग्रीन कलर का ब्लाउज पहनें तो कमाल लगेंगी।
ग्रीनिश यलो
जिस येलो कलर में हल्का ग्रीन टच हो या यह मस्टर्ड ग्रीन या ऑलिव यलो की तरफ का शेड हो और हल्के गोल्डन वर्क के साथ हो तो ऐसी साड़ी भी आपको बहुत विच दिखाएगी।
बर्न्ट ऑरेंज
बर्न्ट ऑरेंज कलर को इस समय बहुत पसंद किया जा रहा है। यह एक ट्रेडिंग कलर है। बर्न्ट ऑरेंज कलर की साड़ी डे फंक्शन के लिए खासकर परफेक्ट है। अगर आपकी स्किन व्हीटिश है तब तो बर्न्ट ऑरेंज आपपर कमाल लगेगी।
बोल्ड/जैट ब्लैक
बोल्ड ब्लैक कलर भी हमेशा लाजवाब लगता है और आपको स्टनिंग दिखाता है। बाॅर्डर पर हल्के से गोल्डन वर्क के साथ बोल्ड ब्लैक कलर की साड़ी आपको शानदार बनायेगी।
ये कलर्स भी दिखाते हैं रिच
इनके अलावा आप डीप पर्पल कलर की साड़ी भी ले सकती हैं यह आपको राजसी ठाठ देगी। आप शैम्पेन और शिमरी मरून साड़ी भी चुन सकती हैं।
