Begin typing your search above and press return to search.

Saree-Blouse Matching tricks: साड़ी के साथ ब्लाउज़ कैसे मैच करें? ये हैं आसान ट्रिक्स

Saree-Blouse Matching tricks: साड़ी औरतों का सबसे प्यारा पहनावा है जो उन्हें एक पल में खूबसूरत, एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड बना देता हैं। लेकिन साड़ी की खूबसूरती तब और बढ़ जाती है जब उसके साथ ज़बरदस्त मैचिंग वाला ब्लाउज़ हो।

Saree-Blouse Matching tricks: साड़ी के साथ ब्लाउज़ कैसे मैच करें? ये हैं आसान ट्रिक्स
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Saree-Blouse Matching tricks: साड़ी औरतों का सबसे प्यारा पहनावा है जो उन्हें एक पल में खूबसूरत, एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड बना देता हैं। लेकिन साड़ी की खूबसूरती तब और बढ़ जाती है जब उसके साथ ज़बरदस्त मैचिंग वाला ब्लाउज़ हो। लेकिन क्या आपको पता है कि साड़ी के साथ ब्लाउज़ मैच करने की भी ट्रिक्स होती हैं। अगर नहीं पता, तो हम बताते हैं। फाॅलो कीजिए साड़ी के साथ ब्लाउज़ मैच करने की इन ट्रिक्स को और अपने अपीरियंस को शानदार बनाइये।

कलर पुलिंग रूल

कलर पुलिंग रूल आपकी प्रिंटेड साड़ी के साथ ब्लाउज़ मैच करने के लिए परफेक्ट है। इसमें आपको यह करना होता है कि आपकी साड़ी में जो कलर सबसे कम है, उसी कलर का ब्लाउज़ बनवाइए। देखिएगा, आपकी साड़ी का लुक कितना जबरदस्त आएगा। क्योंकि इससे ब्लाउज़ साड़ी के साथ नेचुरली मैच हो जाता है।

साड़ी के बॉर्डर से मैच करें

दूसरी और बहुत आसान ट्रिक यह है कि आप अपने ब्लाउज़ को साड़ी के बॉर्डर से मैच करें। मान लीजिए कि आपकी साड़ी में गोल्डन, सिल्वर या किसी और रंग का बॉर्डर है, तो उसी रंग का ब्लाउज़ बनवा लीजिए। इससे लुक बैलेंस होता है और क्लासी दिखता है।

मोनोक्रोम लुक हासिल करें

यह आपके लिए सबसे आसान तरीका साबित होने वाला है। इसके लिए आपको बस नहीं करना है कि आपकी साड़ी जिस कलर की है, उसी कलर का ब्लाउज़ सिलवा लें। इससे मोनोक्रोम लुक क्रिएट होगा जो आपको स्लिम और टाॅल भी दिखाएगा।

कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज़ ट्राई करें

आप कंट्रास्ट ब्लाउज सिलवाएं। इससे आपके लुक में फ्रेशनेस आ जाती है। स्टाइलिस्ट इसे ऐसे समझते हैं कि आप कलर व्हील को फॉलो करें और कलर व्हील में जो दो कलर एक दूसरे के अपोज़िट हों, उन्हें चुन लें। जैसे यलो साड़ी के साथ रेड ब्लाउज़। यह काॅम्बिनेशन काफी बोल्ड लगता है और देखने वाले को तुरंत आकर्षित करता है।

एनाॅलागस कलर चुनें

इस ट्रिक के लिए भी आपको कलर व्हील को चेक कर लेना है और कलर व्हील में जो दो कलर साइड बाय साइड है, उन्हें चुन लीजिए। उदाहरण के लिए आप कलर व्हील को देखें तो ग्रीन के बगल में यलो होता है। तो इस हिसाब से आपको यलो साड़ी के साथ ग्रीन ब्लाउज बनवा लेना है। इसी तरह आप रेड साड़ी के साथ ऑरेंज ब्लाउज़ सिलवा सकती हैं। ये ट्रिक साड़ी में आपके लुक को झट से एलीवेट कर देगी।

प्लेन साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज़

अगर साड़ी प्लेन या सिंपल है, तो उसे आकर्षक बनाने के लिए उसके साथ थोड़ी हैवी एंब्राॅयडरी का ब्लाउज़ सिलवा सकती हैं। इससे पूरा आउटफिट ज्यादा रिच और पार्टी परफेक्ट लगने लगेगा।

... और ये मम्मियों की फेवरेट ट्रिक

कुछ ऐसे ब्लाउज़ जरूर सिलवा कर रखें जो कई साड़ियों के साथ चल सकें। जैसे ब्लैक,गोल्डन या सिल्वर ब्लाउज़। जब किसी ब्लाउज़ से बात न बन पा रही हो तो ये ब्लाउज़ लास्ट मिनट पर बहुत काम आते हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story