Begin typing your search above and press return to search.

शाॅर्ट हाइटेड गर्ल्स के लिए स्टाइलिंग टिप्स, फाॅलो किए तो दो इंच ज्यादा लगेगी हाइट

Salwar-kurti Styling Tips For Short Girls: अगर आपकी हाइट कम है तो आपको अपनी स्टाइलिंग ऐसे करनी चाहिए कि आपकी हाइट ज्यादा दिखाई दे। दरअसल आप हर समय हील्स तो नहीं पहन सकतीं। पर हां, आप अपनी ड्रेसिंग स्टाइल में थोड़े से बदलाव करके ज्यादा हाइट का इल्यूज़न जरूर क्रिएट कर सकती हैं।

शाॅर्ट हाइटेड गर्ल्स के लिए स्टाइलिंग टिप्स, फाॅलो किए तो दो इंच ज्यादा लगेगी हाइट
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Salwar-kurti Styling Tips For Short Girls: अगर आपकी हाइट कम है तो आपको अपनी स्टाइलिंग ऐसे करनी चाहिए कि आपकी हाइट ज्यादा दिखाई दे। दरअसल आप हर समय हील्स तो नहीं पहन सकतीं। पर हां, आप अपनी ड्रेसिंग स्टाइल में थोड़े से बदलाव करके ज्यादा हाइट का इल्यूज़न जरूर क्रिएट कर सकती हैं। और यह जादू कैसे करना है, उसके टिप्स हम आपको यहां दे रहे हैं।

ए लाइन नहीं, स्ट्रेट कट कुर्ती

ए लाइन कुर्ती आपके लिए नहीं है। यह आपको ज्यादा चौड़ा दिखाती है और आपकी हाइट को कम। उसकी जगह आपको स्ट्रेट कट कुर्ती पहनी चाहिए। यह आपको लंबा दिखाती है।

दुपट्टा लें एक कंधे पर

दुपट्टे को दोनों कंधों पर लेने के बजाय आपको उसे एक तरफ लेना चाहिए। साइड दुपट्टा कैरी करेंगी, लंबी दिखेंगी।

फ्लेयर्ड पलाज़ो नहीं, पेंट्स या ट्राउजर्स

पलाजो-फ्लेयर्ड पलाजो आपके लिए सही नहीं हैं। ये आपकी हाइट को और कम दिखाते हैं। उसकी जगह आप पेंट्स या ट्राउजर्स पहनें।

साइड स्लिट लंबी हो

कुर्ती की साइड स्लिट लंबी रखें इससे आप लंबी दिखाई देंगी क्योंकि वर्टिकल इल्यूजन क्रिएट होगा। फ्रंट स्लिट भी आपको सूट करेगा।

शाॅर्ट कुर्ती अवाॅइड करें

'शॉर्ट कुर्ती' और उसके साथ 'फर्शी सलवार' आपकी हाइट को और कम करके दिखाएगी। उसकी जगह 'नी लेंथ' कुर्ती पहने। सलवार भी ज्यादा कपड़े वाली या ढीली-ढाली ना हो।

सिंपल स्लीव्स आपके लिए बेहतर

पफ स्लीव्स,बेल स्लीव्स जैसी डिज़ाइनर स्लीव्स आपकी बॉडी में वॉल्यूम क्रिएट करेंगी और आपकी हाइट कम दिखाएंगी। आपको सिंपल स्लीव्स वाले कुर्ती और टॉप लेने चाहिए या स्लीवलेस भी अच्छा ऑप्शन है।

वी नेकलाइन प्रिफर करें

आपको अपने टॉप या कुर्ती में वी नेकलाइन को प्रिफर करना चाहिए। यह आपको शार्प लुक देंगी और आपकी हाइट को ज्यादा दिखाएंगी।

मोनोक्रोम लुक आपके लिए बेस्ट

कम हाइट वाली लड़कियों के लिए मोनोक्रोम लुक बेस्ट है। यानी ऊपर से नीचे तक एक ही कलर के सलवार- कुर्ती आपकी हाइट को ज्यादा करके दिखाएंगे।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story