Begin typing your search above and press return to search.

Sahi Perfume Kaise Chune: क्या आपके परफ्यूम की खुशबू भी घंटे भर में हो जाती है छू मंतर? तो जाने सही परफ्यूम खरीदने की ट्रिक्स

Sahi Perfume Kaise Chune: खास परफ्यूम की फ्रेगरेंस उनकी पहचान ही बन जाती हैं। लेकिन जब यह खुशबू घंटे-दो घंटे में ही छूमंतर होने लगे तो अफ़सोस तो होगा ही। तो चलिए जानते हैं सही परफ्यूम खरीदने की ट्रिक्स जिससे खुशबू घंटों टिके।

Sahi Perfume Kaise Chune: क्या आपके परफ्यूम की खुशबू भी घंटे भर में हो जाती है छू मंतर? तो जाने सही परफ्यूम खरीदने की ट्रिक्स
X
By Divya Singh

Sahi Perfume Kaise Chune: लेडीज़ हो या जेंट्स, सबको अपने परफ्यूम से बहुत प्यार होता है। क्योंकि एक तो परफ्यूम की भीनी-भीनी खुशबू उन्हें फ्रेश फील कराती है, वहीं कई बार तो उनके खास परफ्यूम की फ्रेगरेंस उनकी पहचान ही बन जाती हैं। लेकिन जब यह खुशबू घंटे-दो घंटे में ही छूमंतर होने लगे तो अफ़सोस तो होगा ही। तो चलिए जानते हैं सही परफ्यूम खरीदने की ट्रिक्स जिससे खुशबू घंटों टिके।

बेस नोट वाला परफ्यूम सिलेक्ट करें

क्या आपको पता है कि परफ्यूम के तीन नोट्स होते हैं। टॉप नोट्स वाले परफ्यूम की खुशबू सबसे पहले महसूस होती है लेकिन जल्दी उड़ जाती है। मिडिल नोट्स वाले परफ्यूम की खुशबू थोड़ी ज्यादा देर तक दिखती है और असली खुशबू होती है। जबकि वहीं बेस नोट्स वाले परफ्यूम की खुशबू सबसे ज्यादा देर तक टिकती है। इसलिए अगर आपको लाॅन्ग लास्टिंग खुशबू वाला परफ्यूम चाहिए तो आपको बेस नोट्स वाले परफ्यूम लेना चाहिए। जैसे सेंडलवुड, वैनिला, मस्क आदि। ये रिच और हैवी होते हैं और 6 घंटे से ज्यादा समय तक उनकी खुशबू महसूस की जा सकती है।

चैक करें कि परफ्यूम पर EDP लिखा है या नहीं

अगर आपको लाॅन्ग लास्टिंग परफ्यूम चाहिए तो यह जरूर चेक करें कि परफ्यूम पर ईडीपी लिखा है कि नहीं। जिस परफ्यूम पर ईडीपी लिखा होता है, उसमें कंसेन्ट्रैटेड ऑइल ज्यादा होते हैं इसलिए वह लाॅन्ग लास्टिंग होता है।

खुद की स्किन पर टेस्ट करें

बहुत से लोग अपने किसी फ्रेंड के पास से आ रही खुशबू को पसंद कर सेम परफ्यूम लेने आते हैं। लेकिन वही परफ्यूम उन पर वैसा असर नहीं दिखाता। इसलिए ध्यान रखें कि परफ्यूम को हमेशा खुद की स्किन पर टेस्ट करें। क्योंकि हर किसी की बॉडी की अपनी एक अलग स्मैल होती है। इसलिए परफ्यूम का असर भी अलग-अलग महसूस हो सकता है।

परफ्यूम को तुरंत जज ना करें

परफ्यूम को अपनी हथेली के आसपास स्प्रे करें और 10-15 मिनट का वेट करें। क्योंकि उसके बाद ही परफ्यूम की असली खुशबू पता चलती है। नए परफ्यूम को ना तुरंत रिजेक्ट करें और ना ही सिलेक्ट। थोड़ा समय लेकर फैसला करें।

परफ्यूम की छोटी बाॅटल से शुरुआत करें

जब भी आप कोई नया परफ्यूम ट्राई करने की सोचें तो उसकी हमेशा छोटी बाॅटल से शुरुआत करें क्योंकि हो सकता है कि बाद में आपको वही खुशबू पसंद ना आए। इसलिए जल्दी यूज़ होकर खत्म होने वाली छोटी बाॅटल लेना बेहतर है।

परफ्यूम माॅइश्चराइज़्ड स्किन पर लगाएं

ये भी ध्यान रखें कि परफ्यूम को हमेशा मॉइश्चराइज़्ड स्किन पर लगाएं, ना कि ड्राई स्किन पर।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story