Begin typing your search above and press return to search.

Sabse Zyada Oxygen Dene Wale Ped: घर के आसपास लगाए ये 10 पेड़; कभी नहीं होगी प्रदूषण और शुद्ध ऑक्सीजन की कमी!

Sabse Zyada Oxygen Dene Wale Ped: आज प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा ऊपर चला गया है कि सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसलिए हमें ऐसे पेड़ लगाने की जरूरत है जो हमें अधिक आक्सीजन प्रदान करते हैं। सबसे ज्यादा ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पेड़ कुछ इस प्रकार से हैं।

Sabse Zyada Oxygen Dene Wale Ped: घर के आसपास लगाए ये 10 पेड़; कभी नहीं होगी प्रदूषण और शुद्ध ऑक्सीजन की कमी!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Sabse Zyada Oxygen Dene Wale Ped: प्रकृति ने जिस तरह से मानव को बनाया है ठीक उसी तरह मनुष्य के जीवन जीने के साधन भी निर्मित किए हैं। हम जिस संसाधन की बात कर रहे हैं वह है पेड़। इससे हमें ऑक्सीजन मिलता है और हम सांस ले पाते है। लोग अपने पूरे जीवन में काफी सारे पेड़ लगाते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि कौन सा पेड़ कितना ऑक्सीजन देता है। आज प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा ऊपर चला गया है कि सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसलिए हमें ऐसे पेड़ लगाने की जरूरत है जो हमें अधिक आक्सीजन प्रदान करते हैं। सबसे ज्यादा ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पेड़ कुछ इस प्रकार से हैं।

1. पीपल पेड़/Peepal Tree

भगवान की तरह पूजनीय पीपल का पेड़ सभी वृक्षों में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन प्रदान करता है। 80 से 100 फीट की ऊंचाई वाले इस बड़े पेड़ की एक खासियत है कि जहां अन्य पेड़ रात के समय कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ते हैं वही पीपल का पेड़ दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन ही देता है। इसकी चौड़ी पत्तियों की वजह से यह पेड़ ऐसा कर पता है।

2. बरगद पेड़/Banyan Tree

बरगद का पेड़ अपने विशाल आकार और लंबी जीवन अवधि के वजह से सभी पेड़ों का राजा कहलाता है। इस पेड़ की भी एक खासियत होती है कि यह अपने तनो से ही लताएं निकालकर जड़ बना लेता है यहीं कारण है कि यह पेड़ कई सौ वर्षो तक जीवित रहता है। यह पेड़ काफी चौड़ा और पत्तियां भी बड़ी होती हैं जिस वजह से यह प्रकाश संश्लेषण अधिक कर पाता है और ऑक्सीजन उत्पादन भी सर्वाधिक होता है। वटवृक्ष के रूप में यह पेड़ भी अत्यंत पूजनीय है।

3. नीम पेड़/Neem Tree

सबसे शुद्ध ऑक्सीजन नीम के पेड़ से ही प्राप्त होता है। इस पेड़ के टहनियों, पत्तों और बीजों से कई प्रकार के औषधीय लाभ लिए जा सकते हैं। यह पेड़ जहां पर भी लगा होता है वहां आसपास की हवा अपने आप शुद्ध हो जाती है। इसकी भी एक खास बात है कि यह सालभर हरा–भरा बना रहता है साथ ही यह वातावरण में फैली नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड गैस को सबसे ज्यादा अवशोषित भी करता है।

4. अशोक पेड़/Ashok Tree

अक्सर लोग अशोक के पेड़ को सुंदरता के लिए घरों के आसपास लगाते हैं क्योंकि इसकी जड़े हमेशा सीधी होती है। यह पेड़ घरों के आसपास की हवा को शुद्ध करता है और घर में धूल मिट्टी को जाने नहीं देता। हमारे प्राचीन ग्रंथो में भी अशोक के पेड़ को शुभता का प्रतीक बताया गया है।

कुछ अन्य पेड़

  • आम का पेड़
  • जामुन का पेड़
  • अर्जुन का पेड़
  • आंवले का पेड़
  • तुलसी का पेड़
  • बेल का पेड़
Next Story