Sabjiyon Se kaise banaen Holi Ke rang: इस होली केमिकल रंगों को कहें अलविदा; जानिए कैसे बनाए घर में रखे फल एवं सब्जियों से नेचुरल गुलाल!
Sabjiyon Se kaise banaen Holi Ke rang: क्या आपको यह पता है कि हम घर में भी फूलों और सब्जियों से गुलाल/रंग बना सकते है, जिसमें स्किन खराब होने का खतरा नहीं रहता। आइए जानते हैं कैसे बनाए घर पर गुलाल...

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
sabjiyon Se kaise banaen Holi Ke rang: रंगों का त्योहार होली हमेशा चारों ओर खुशियां और उमंग लेकर आता है। भारतीय संस्कृति में तो इसका एक विशेष महत्व है। यह दिन एक दूसरे को खुशियां बांटने और रंग लगाने का दिन है लेकिन होली का पावन त्यौहार भी मिलावटी लोगों से बच नहीं पाया है। बाजारों में रंगों के नाम पर कई ऐसे हानिकारक केमिकल युक्त रंग मिलने लगे हैं जिससे चेहरा खराब होने का डर काफी ज्यादा रहता है। होली के त्यौहार में अधिकतर बच्चे ही शामिल होते हैं और इन रंगों के वजह से बच्चों की नाजुक त्वचा भी खराब हो सकती है इसलिए जितना हो सके इन रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। लेकिन क्या आपको यह पता है कि हम घर में भी फूलों और सब्जियों से गुलाल/रंग बना सकते है, जिसमें स्किन खराब होने का खतरा नहीं रहता।
1. चुकंदर से बनाएं गुलाल
होली में यदि गुलाबी रंग के गुलाल न हो तो होली का मजा पूरी तरह से नहीं आता और अधिकतर व्यक्ति गुलाबी कलर से ही लोगों को रंगना पसंद करते हैं। चुकंदर से गुलाबी रंग बनाने के लिए इसके छिलके और बड़े टुकड़ों को अच्छे से साफ कर ले। फिर इसे अच्छी तरह उबालने के बाद रात भर पानी में ऐसे ही रहने दे। इस पानी को आप गीले रंग की तरह उपयोग कर सकते हैं।
चुकंदर से सूखा रंग बनाने के लिए इसके टुकड़ों को पीसकर और इसमें अरारोट मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर ले। फिर इस मिश्रण को धूप में 8-10 घंटे के लिए सूखने को छोड़ दें। अच्छे से सूख जाने के बाद पाउडर को छान लें। अब आपका गुलाबी रंग तैयार है, जिसे आप किसी को भी लगा सकते हैं। बिल्कुल इसी तरीके का उपयोग करके गाजर के छिलकों से संतरा कलर और गुड़हल से लाल कलर का गुलाल बनाया जा सकता है।
2. हल्दी के उपयोग से बनेगा पीला गुलाल
पीले कलर का गुलाल बनाने के लिए आपको हल्दी का उपयोग करना है। हल्दी में पहले से ही एंटीसेप्टिक गुण भरपूर मात्रा में होते हैं जिसे त्वचा पर लगाने से यह और भी निखरती है। हल्दी को पाउडर की तरह पीस ले फिर इसमें बेसन मिलाकर सीधे अन्य लोगो को लगा सकते है। यदि आपको इसका गिला रंग चाहिए तो इस पाउडर को पानी में मिला दे।
3. पालक से बनेगा हरे रंग का गुलाल
किसी भी पत्तेदार सब्जी से हरे रंग का गुलाल बनाया जा सकता है लेकिन पालक के पत्ते गहरे हरे होने के कारण इससे गुलाल में गाढ़ा और अच्छा रंग आता है। हरा रंग बनाने के लिए पालक की पत्तियों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद पानी डालते हुए, पीसकर पेस्ट की तरह बना लें। इस पेस्ट से पानी को अलग कर ले फिर इसी हरे पानी में कॉर्न फ्लोर मिलाकर आटे की तरह लोई बना ले। अब इन लोइयों को सूखने के लिए छोड़ दें। सूख जाने के बाद इसे पीसकर हरा गुलाल बनाया जा सकता है।
4. फूल गोभी से बनाए नीले रंग का गुलाल
नीले रंग के गुलाल बनाने के लिए हमें फूल गोभी का उपयोग करना है सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन कुछ रासायनिक क्रियाओ के पश्चात यह संभव है। फूलगोभी को पानी में डुबोकर अच्छी तरह से गर्म करें। जब यह पर्याप्त गर्म हो जाए तो उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें। यह डालते ही गोभी के पिगमेंट में कुछ विशेष क्रियाएं होना शुरू हो जाती हैं और फूलगोभी नीला रंग का हो जाता है। फिर इसमें आरारोट मिलाकर अच्छी तरह से सूखने के लिए छोड़ दें। पूरी तरह सूख जाने के पश्चात बारीक पीसकर इससे गुलाल बनाया जा सकता है।
