Begin typing your search above and press return to search.

Rice Water Toner At Home: कोरियन ग्लास स्किन चाहिए तो घर बैठे बनाइये 600 रुपये वाला राइस वाॅटर टोनर 20 रुपये से भी कम में

Rice Water Toner At Home: कोरियन ग्लास स्किन के क्रेज़ में क्या आप भी अपनी मम्मी से महंगा राइस वाॅटर टोनर दिलाने की ज़िद कर रही हैं? तो मम्मी को मत करिये परेशान क्योंकि हम आपको घर पर ही राइस वाॅटर टोनर बनाने का तरीका बता रहे हैं वो भी 20 रुपये से भी कम में।

Rice Water Toner At Home: कोरियन ग्लास स्किन चाहिए तो घर बैठे बनाइये 600 रुपये वाला राइस वाॅटर टोनर 20 रुपये से भी कम में
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Rice Water Toner At Home: कोरियन ग्लास स्किन के क्रेज़ में क्या आप भी अपनी मम्मी से महंगा राइस वाॅटर टोनर दिलाने की ज़िद कर रही हैं? तो मम्मी को मत करिये परेशान क्योंकि हम आपको घर पर ही राइस वाॅटर टोनर बनाने का तरीका बता रहे हैं वो भी 20 रुपये से भी कम में।

राइस वाॅटर टोनर को आप घर में बड़ी आसानी से बना सकती हैं। इसे दिन में दो से तीन बार आपको अपने चेहरे पर स्प्रे करना है और आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा। डलनेस भी दूर हो जाएगी। वहीं आपकी अलग-अलग समस्याओं के लिए आप इस टोनर में कुछ अतिरिक्त चीज़ें भी मिला सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे बनाना है राइस वाॅटर टोनर और आपको क्या-क्या चाहिए।

चावल- राइस वॉटर टोनर है तो आपको चावल तो लगेगा ही। आप अपने घर में अवेलेबल कोई भी चावल आधा कप ले लीजिए और उसे अच्छी तरह धोकर दो कप पानी में रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दीजिए। अगले दिन इस पानी को छान लीजिये।

गुलाब जल

ग्लास स्किन पाने के लिए इस राइस वाटर में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। गुलाब जल त्वचा को निखारता है। त्वचा की जलन शांत करता है। पोर्स को टाइट करता है, एक्स्ट्रा ऑइल को हटाता है और स्किन को सॉफ्ट, फ्रेश बनाता है।

विटामिन ई कैप्सूल

अब आप इसमें विटामिन ई के एक कैप्सूल का तेल निकाल कर मिलाएं। इसे मिलाने का फायदा यह है कि इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी और उसमें ब्राइटनेस आएगी। इन सब चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक स्प्रे बाॅटल में भर लें। आपका राइस वॉटर टोनर तैयार है। इसे फ्रिज़ में रखें। दिन में और रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा। आप चाहे तो इसमें कुछ चीजें और भी डाल सकते हैं जिनके बारे में हमें बता रहे हैं।

ऐलोवेरा जैल

अगर आपको पिंपल्स में राहत चाहिए, झुर्रियां और एजिंग के लक्षण कम करने हैं या सनबर्न और जलन से राहत चाहिए तो आप इसमें एक चम्मच ऐलोवेरा जेल भी डाल सकते हैं।

लेमन एसेंशियल ऑइल

अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन है तो आप इसमें कुछ बूंदे लेमन एसेंशियल ऑइल की भी डाल सकते हैं। इन चीजों को मिलाने से आपके राइस वाॅटर टोनर के फायदे और बढ़ जाएंगे।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story