Rave Party kya hoti hai: रेव पार्टी क्या होती है? आखिर यहां ऐसा क्या होता है कि ये हमेशा पुलिस के रडार में आ जाती है? जानिए रेव पार्टी का काला सच

Rave Party kya hoti hai: आजकल जब भी कोई बड़ी रेव पार्टी की जा रही होती है तो उसमें पुलिस का छापा जरूर पड़ जाता है और इनमें यदि किसी बड़ी सेलिब्रिटी या इनफ्लुएंसर का नाम है, तो ये रेव पार्टियां सभी न्यूज चैनलों का फ्रंट पेज बन जाती है। तो क्या आपने कभी सोचा है कि ये रेव पार्टी क्या होती है, आखिर यह युवाओं को कैसे अपनी ओर आकर्षित कर रही है और इन पार्टियों में ऐसा क्या गैरकानूनी कार्य चलता है? आखिर कैसे एक सामान्य सी दिखने वाली डांस पार्टी पुलिस के हत्थे चढ़ जाती है। जानिए अमीरजादों के रेव पार्टियों का पूरा सच...
रेव पार्टी क्या होती है?(What is rave party?)
रेव पार्टी आमतौर एक ऐसी डांस पार्टी होती है जो नाइट क्लब्स या किसी निजी स्थलों पर आयोजित की जाती है। इस पार्टी की सबसे बड़ी पहचान यह है कि यहां डीजे द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक बजाया जाता है और यह संगीत पूरी रातभर लगातार चलता रहता है। अगर हम रेव का शाब्दिक मतलब देखे तो होता है– बिना किसी नियंत्रण के व्यवहार करना अर्थात जिन पार्टियों में बिना किसी रोक-टोक के लोग मस्ती करते हैं उन्हें रेव पार्टी कहा जाने लगा।
इन पार्टियों का सबसे मुख्य आकर्षण है तेज म्यूजिक, जिस पर लोग रातभर डांस करते है और विलासिता में डूबे रहते है। हालांकि समय के साथ मस्ती के नाम पर इन पार्टियों में अश्लीलता और नशीले पदार्थों का चलन भी बढ़ गया है, जिसकी वजह से आज रेव पार्टी को एक क्राइम के नजर से देखा जाता है। अक्सर इन गुप्त पार्टियों में अमीर घर में बच्चे, सेलिब्रिटी, फिल्म स्टार, और इन्फ्लूएंसर्स को अधिक देखा जाता है।
रेव पार्टी की शुरुआत
आधुनिक रेव पार्टी की शुरुआत लगभग 1990 से इंग्लैंड में शुरू हुई थी। इस समय इन इलाकों में डिस्को का काफी प्रचलन था। कई अंडरग्राउंड क्लब्स और गुप्त स्थान पर ऐसे डिस्को का आयोजन किया जाता था जिन्हें रेव पार्टी नाम दिया गया। धीरे-धीरे इन पार्टियों में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने लगे जिनमें अधिकतर युवा वर्ग के लोग जाना पसंद करते थे क्योंकि इन पार्टीज में तेज गाना और डांस होता था। यहां युवाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन स्थानों में नशीली चीजों का भी चलन बढ़ता गया जिसको लेकर ब्रिटेन के नेताओं ने विरोध भी किया और पुलिस कार्यवाही करते हुए इन पार्टियों को शहर से दूर आयोजित करने का आदेश दे दिया।
भारत में इसको लाने में इनका है योगदान
भारत में रेव पार्टी की कहानी गोवा से शुरू होती है और इसका श्रेय अमेरिका के हिप्पी संस्कृति के लोगों को जाता है। ये ऐसे लोग थे जिन्हें डिस्को, पार्टी और नाइटलाइफ का काफी शौक रहता था। फिर धीरे-धीरे ये भारत की आध्यात्मिक संस्कृति को अपनाने के लिए यहां के समुद्र तटों पर बसने लगे।
इन इलाकों में हशीश और गांजा का काफी उत्पादन हुआ करता था जिसके वजह से इन लोगों ने यहां अपना स्थाई ठिकाना बना लिया। गोवा से निकलकर ये पार्टियां मुंबई और बैंगलोर जैसे भारत के बड़े–बड़े शहरों में भी फैलने लगी।
रेव पार्टियों में क्या होता है?(What happens at rave parties?)
रेव पार्टियों में डांस और फुल मस्ती होती है, लेकिन इसके अलावा भी कई गतिविधियां ऐसी हैं जो इस पार्टी को विवाद के घेरे में खड़ा कर देता है। इनमें लड़के और लड़कियां साथ में इंजॉय करते हैं किसी की कोई पाबंदी नहीं होती। हालांकि समस्या तब शुरू होती है जब मस्ती के नाम पर अश्लीलता और नशीले पदार्थों का सेवन होता है। कई रेव पार्टियों में MDMA, LSD, केटामाइन, कोकीन और भांग जैसे नशीले पदार्थों का उपयोग होता है। इतना ही नहीं इन पार्टीज में सांप के जहर का भी नशा किया जाता है।
ये सभी चीजें ’पार्टी ड्रग्स’ कहलाती है और इनको उपलब्ध कराने का जिम्मा आयोजकों का ही होता है। ये पार्टियां यहां तक भी नहीं रुकती बल्कि कई जगहों में चिल रूम्स भी बनाए जाते है जहां खुलेआम सेक्स होता है। जब इन पार्टियों में इस प्रकार की गैर कानूनी चीजें होती है तो पुलिस का छापा जरूर पड़ता है अन्यथा आप यहां आराम से जाकर पार्टी एंजॉय कर सकते है।
Tags
-
Home
-
Menu

