Purani silk Saree Se banayain ye trending dresses: पुरानी बनारसी साड़ी से बनवाएं ये खूबसूरत और ट्रेंडिंग ड्रेसेस, देखने वाले हो जाएंगे मुरीद
Purani silk Saree Se banayain ye trending dresses: सिल्क साड़ियों का बेहतरीन इस्तेमाल आप इनसे ढेरों ट्रेंडिंग ड्रेसेस बनवाकर कर सकती हैं। आइये जाने पुरानी सिल्क साड़ियों के बेहतरीन नए अवतार कौन से हो सकते हैं।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Purani silk Saree Se banayain ye trending dresses: हर घर की महिला के खजाने में बनारसी,कांजीवरम और दूसरी सिल्क साड़ियां तो होती ही हैं। लेकिन दो-चार फंक्शंस में पहनने के बाद ये साड़ियां सहेज के रख दी जाती हैं क्योंकि लेडिस बार-बार उन्हीं साड़ियों को रिपीट करना पसंद भी नहीं करतीं। इन्हीं सिल्क साड़ियों का बेहतरीन इस्तेमाल आप इनसे ढेरों ट्रेंडिंग ड्रेसेस बनवाकर कर सकती हैं। आइये जाने पुरानी सिल्क साड़ियों के बेहतरीन नए अवतार कौन से हो सकते हैं।
जैकेट विथ बस्टियर
अभी जैकेट विथ बस्टियर का ट्रेंड जबरदस्त चल रहा है। आप अपनी मम्मी की या अपनी खुद की पुरानी बनारसी साड़ी से एक बेहद शानदार जैकेट विथ बस्टियर सिलवा सकती हैं और इसे ट्रेडीशनल बाॅटम से लेकर, जींस,स्कर्ट, रेप स्कर्ट या किसी भी मॉडर्न बॉटम के साथ पेयर कर सकती है। मार्केट में जैकेट विथ बस्टियर के रेट लाखों रुपये तक जा रहे हैं। आप बुटीक वाली दीदी से इसे हजार रुपये के अंदर बनवा सकती हैं अपनी पुरानी बनारसी साड़ी का इस्तेमाल करके।
अनारकली
बॉलीवुड दिवा के राजसी अनारकली सूट्स अगर आपको भी बहुत आकर्षित कर रहे हैं तो इन्हें भी आप अपनी पुरानी बनारसी साड़ी से बहुत आसानी से बनवा सकती हैं।
पेप्लम टाॅप विथ पलाज़ो
पेप्लम टॉप भी बहुत ट्रेंड में है। आप पुरानी सिल्क साड़ी के पल्लू से शानदार पेप्लम टॉप सिलवा सकती हैं और बाकी हिस्से से बढ़िया पलाज़ो निकलवा सकती हैं। ये ड्रेस लाजवाब लगने वाली है।
कुर्ती और बाॅटम
आप अपनी पुरानी बनारसी साड़ी से बहुत बढ़िया कुर्ती और बॉटम भी बनवा सकती हैं और आपका बेहतरीन पार्टी वियर ड्रेस तैयार हो जाएगा।
ए लाइन ड्रैस विथ जैकेट
ए लाइन या लॉन्ग फ्रॉक विथ जैकेट ड्रेस भी बहुत पसंद किया जा रहा है। आप अपनी बनारसी साड़ी से इसे भी बनवा सकती है।
प्लेन कुर्ती और जरीदार दुपट्टा
आप अपनी सिल्क साड़ी से बहुत शानदार जरी के काम वाला दुपट्टा निकलवा सकती हैं और कुर्ती भी निकल आएगी।
शर्ट विथ धोती सलवार
आप बनारसी साड़ी से शर्ट या जैकेट भी निकलवा सकती हैं और साथ में धोती सलवार भी। यह भी एक जबरदस्त ट्रेंडिंग ड्रेस है।
जंप सूट
सिल्क साड़ी से बने जंपसूट लड़कियों के नए फेवरेट बनते जा रहे हैं। इसे भी आप ट्राई कर सकती हैं और ढेर सारी चूड़ियों के साथ पहन कर कहर ढा सकती हैं।
