Begin typing your search above and press return to search.

Pital ke bartan ko kaise saaf Karen: पीतल के बर्तन में जमे जिद्दी दागों को कैसे साफ करें! जानिए 3 आसान और घरेलू उपाय

Pital ke bartan ko kaise saaf Karen: आज हम आपको कुछ ऐसे आसन और घरेलू तरीके बताने वाले हैं जिससे आप पीतल के बर्तन पर जमी इस गंदी परत को आसानी से हटा सकते हैं।

Pital ke bartan ko kaise saaf Karen: पीतल के बर्तन में जमे जिद्दी दागों को कैसे साफ करें! जानिए 3 आसान और घरेलू उपाय
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Pital ke bartan ko kaise saaf Karen: पीतल एक ऐसा सुंदर, चमकीला और कठोर धातु है जिससे बने बर्तन का उपयोग लगभग हर भारतीय घरों में किया जाता है। पीतल (Brass) मिश्र धातु को बनाने के लिए तांबा(copper) और जस्ते(zinc) का इस्तेमाल होता है इसलिए पीतल से बने बर्तन जब काफी समय तक नमी और हवा के संपर्क में होते हैं तो इसकी बाहरी सतह ऑक्सिडाइज होने लगती है अर्थात यह अपनी चमक खोने लगती है और उस पर काले या हरे रंग की एक परत चढ़ जाती है जिससे कम इस्तेमाल किया हुआ पीतल का बर्तन भी बहुत पुराना दिखने लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसन और घरेलू तरीके बताने वाले हैं जिससे आप पीतल के बर्तन पर जमी इस गंदी परत को आसानी से हटा सकते हैं।

1. अमचूर पाउडर और दही का इस्तेमाल

पीतल के बर्तन पर जमी इस परत को निकालने का यह सबसे आसान और कारगर उपाय है। सबसे पहले आपको अमचूर पाउडर और एक कटोरी में खट्टा दही लेना है। दोनों को समान अनुपात में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को पीतल के बर्तन के ऊपर बराबर फैला दें और 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दे। समय पूरा होते ही स्क्रब से हल्का रगड़ने का प्रयास करें फिर साफ पानी से धोने के बाद आप देखेंगे की बर्तन की काली परत काफी हद तक जा चुकी है

2. गेहूं आटे और नींबू का इस्तेमाल करें

कई लोगों द्वारा गेहूं आटे के इस तरीके का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस उपाय को अपनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में गेहूं का आटा ले फिर उसमें थोड़ा नींबू का रस, थोड़ी हल्दी और नमक भी मिलाए। फिर इस बने हुए मिश्रण को बर्तन पर समान रूप से फैला दें और कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी में रखें। पेस्ट सूख जाने के बाद इसमें हल्का पानी डालकर अच्छी तरह रगड़े और फिर साफ पानी से धो लें।

3. साइट्रिक एसिड/टाटरी का उपयोग

यह उपाय भी काफी आसान है इसमें आपको एक बड़ा बर्तन लेना है जिसमें साइट्रिक एसिड यानी टाटरी डाले। फिर थोड़ा उसमें नमक डालकर अच्छे से घोल लें। अब सभी पीतल के बर्तनों को इसमें डूबाना शुरू करें और 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर किसी कपड़े से बर्तनों को स्क्रब करें। आप देखेंगे कि बर्तन का कालापन पूरी तरह से निकल चुका है।

Next Story