Face Shape के अनुसार कैसे बनवाएं आइब्रो? पाएं एकदम परफेक्ट और अट्रैक्टिव लुक
Perfect Eyebrow According To Different Face Shape: आपके चेहरे के शेप यानी फेस कट को ध्यान में रखकर जब आइब्रो बनाई जाती है तो आपके लुक पर उसका सीधा असर पड़ता है। आप अट्रैक्टिव दिखती हैं। आपके फीचर्स बैलेंस्ड दिखते हैं। साथ ही आपका लुक यूथफुल और फ्रेश नज़र आता है। वहीं अगर आइब्रो सही न बनी हों तो आपका मेकअप आर्टिफिशियल सा लगने लगता है।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Perfect Eyebrow According To Different Face Shape: आपके चेहरे के शेप यानी फेस कट को ध्यान में रखकर जब आइब्रो बनाई जाती है तो आपके लुक पर उसका सीधा असर पड़ता है। आप अट्रैक्टिव दिखती हैं। आपके फीचर्स बैलेंस्ड दिखते हैं। साथ ही आपका लुक यूथफुल और फ्रेश नज़र आता है। वहीं अगर आइब्रो सही न बनी हों तो आपका मेकअप आर्टिफिशियल सा लगने लगता है। यहां तक कि आपके एक्सप्रेशन पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि आपके फेस शेप के हिसाब से आपकी आइब्रो कैसी हो। हम यहां आपको आपके फेस कट के हिसाब से परफेक्ट आइब्रो शेप बता रहे हैं।
ओवल शेप
अगर आपका फेस ओवल शेप का है तो आपको ऐसी आइब्रो रखनी चाहिए जिसमें ज्यादा आर्च भी न हो और ज्यादा कर्व भी न हो। आइब्रो नेचुरल लगनी चाहिए।
लाॅन्ग शेप
अगर आपका चेहरा लंबा है और अगर आपने हाई आर्च्ड आइब्रो बनवा लीं तो आपका पूरा लुक बिगड़ जाएगा। लंबे चेहरे वाली लड़कियों को फ्लेट आइब्रोज़ बनवानी चाहिए जिससे चेहरा बैलेंस्ड दिखे।
स्क्वायर शेप
अगर आपका फेस स्क्वायर शेप का है तो आपको कर्व्ड आइब्रो रखनी चाहिये।जिनमें आर्च परफेक्टली डिफाइंड हो। इससे आपके फेशियल फीचर साॅफ्ट लगेंगे।
राउंड शेप
वहीं अगर आपका चेहरा राउंड शेप का है तो चेहरे में एक डायमेंशन एड करने के लिए आपको हाई आर्च्ड आइब्रोज़ रखनी चाहिए। इससे चेहरा थोड़ा लंबा दिखेगा।
हार्ट शेप
अगर आपका चेहरा हार्ट शेप का है तो आपको साॅफ्ट आर्च वाली आइब्रो बनवानी चाहिए।
डायमंड शेप
अगर आपका चेहरा डायमंड शेप का है तो आपको साॅफ्ट आर्च वाली आइब्रो बनवानी चाहिए जिससे फेशियल फीचर साॅफ्ट लगें।
ट्राइंगल फेस शेप
ट्राइंगल फेस शेप वाली लड़कियों को अपने चेहरे को इंलाॅगेटेड (elongated ) दिखाने के लिए थिन आइब्रोज़ रखनी चाहिए।
ऑब्लाॅन्ग फेस शेप (आयताकार चेहरा)
और अगर आपका चेहरा ऑबलाॅन्ग शेप का है तो पूरे फेस को बैलेंस्ड दिखाने के लिए आपको स्ट्रेट आइब्रोज़ रखनी चाहिए।
