Peels For Glowing Skin: चेहरे पर चमक लाने के लिए फेंकने के बजाय ऐसे करें फलों और सब्जियों के छिलकों का इस्तेमाल

Peels For Glowing Skin: चेहरे पर चमक लाने के लिए फेंकने के बजाय ऐसे करें फलों और सब्जियों के छिलकों का इस्तेमाल
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Peels For Glowing Skin: अपनी बेजान त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने की ज़रूरत नहीं हैं। क्योंकि ये काम आप फलों और सब्जियों के छिलकों के इस्तेमाल से बखूबी कर सकते हैं। इसलिए इन छिलकों को फेंकने की गलती ना करें।

Peels For Glowing Skin: अपनी बेजान त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने की ज़रूरत नहीं हैं। क्योंकि ये काम आप फलों और सब्जियों के छिलकों के इस्तेमाल से बखूबी कर सकते हैं। इसलिए इन छिलकों को फेंकने की गलती ना करें। बल्कि जाने वह आसान तरीका जिससे आप इन छिलकों का अपनी स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर आपको पार्लर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

फलों और सब्जियों के जिन छिलकों को हम कचरा समझकर फेंक देते हैं, उनमें नेचुरल एंजाइम्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्वों की भरमार होती है। ये चेहरे को उसकी खोई नमी और चमक लौटाते हैं। स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं। डेड स्किन हटाते हैं और नए स्किन सेल्स की ग्रोथ में मदद करते हैं। इन छिलकों का अपने ब्यूटी पर्पज़ के लिये इस्तेमाल कर आप सैकड़ों-हजारों रुपये बचा सकते हैं। यहां जानिये कि कौन-कौन से छिलके आपके लिए सौंदर्य का खजाना समेटे हुए हैं।

पपीते के छिलके

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर पपीते के छिलकों से आप अपने चेहरे की मसाज कर सकती हैं। ये स्किन की टेनिंग को कम तो करेंगे ही, डेड सेल्स को रिमूव करने में भी मदद करेंगें।

केले के छिलके

केले के छिलके का इस्तेमाल तो सबसे ज्यादा आसान है। इसे आप सीधे 'अंदर की तरफ से' अपने चेहरे पर तीन-चार मिनट तक मसाज कर सकती हैं। या फिर आप छिलके के पेस्ट में शहद या दही जैसी चीज़ें मिलाकर फेस पैक बना सकती हैं।

आलू के छिलके

आलू के छिलकों को पीस कर इसमें दही और बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेट होगी, दोबारा जी उठेगी और शाइन भी करेगी।

संतरे के छिलके

विटामिन सी से भरपूर संतरे के छिलके तो सौंदर्य का खजाना हैं। आप संतरे के छिलकों को 3-4 दिन तक घर के अंदर ही सुखा लीजिए और फिर इनका पाउडर बना लीजिए। आप इसके चम्मच भर पाउडर को गुलाब जल, दही और मुल्तानी मिट्टी आदि किसी भी चीज़ में मिलाकर स्किन पर लगा सकती हैं। संतरे के छिलके ग्लोइंग और टाइट स्किन पाने का बेहतरीन ज़रिया हैं।

चुकंदर के छिलके

चुकंदर के छिलके का इस्तेमाल आप होठों का कालापन दूर करने के लिए करती होंगी। लेकिन आप इनका इस्तेमाल अपने चेहरे को गुलाबी निखार देने के लिए भी कर सकती हैं।बस इसके छिलकों को पीसकर उसमें गुलाबजल या शहद मिलाकर 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। या फिर आप इनसे डायरेक्ट मसाज भी कर सकती हैं।

कद्दू के छिलके

कद्दू के छिलकों को पीस लें और फिर चेहरे पर लगाएं। ये पेस्ट डेड स्किन को रिमूव करने के साथ ही साथ त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट भी बनाएगा।

खीरे के छिलके

खीरे के छिलकों को पीसकर इसमें दही, शहद और नींबू का रस मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें और चेहरे व गर्दन पर लगाएं। यह पैक गर्मी में आपको स्किन की जलन से राहत देगा। स्किन को एक्सफोलिएट भी करेगा।

गाजर के छिलके

विटामिन ए से भरपूर गाजर के छिलकों का पेस्ट आपके चेहरे को सूरज की यूवी (UV) किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है और डेड स्किन रिमूव करके न्यू सेल्स की ग्रोथ में मददगार हैं।

नींबू के छिलके

नींबू के छिलकों में ब्लीचिंग के गुण होते हैं। आप अपनी स्किन के दाग धब्बों को कम करने और स्किन टोन को ईवन करने के लिए इनकी मदद ले सकती हैं।

Tags

Next Story