Begin typing your search above and press return to search.

Pedicure At Home: इन 5 स्टेप्स में घर में बड़ी आसानी से कीजिए पार्लर वाला पैडिक्योर, आपके पैरों से भी प्यार हो जाएगा आपके उनको

Pedicure At Home: अपने पांवों को खूबसूरत और नाजुक बनाए रखने के लिए लेडीज़ पार्लर में पेडीक्योर पर अच्छा-खासा खर्च करती हैं। लेकिन आज हम आपको 5 ईज़ी स्टेप्स में घर पर ही पेडीक्योर करने का तरीका बताएंगे।

Pedicure At Home: इन 5 स्टेप्स में घर में बड़ी आसानी से कीजिए पार्लर वाला पैडिक्योर, आपके पैरों से भी प्यार हो जाएगा आपके उनको
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Pedicure At Home: चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए तो आप ढेरों जतन करती ही हैं लेकिन अगर आपके पांव भी बहुत नाजुक और तरीके से संभाले गए दिखें तो एकबारगी लोगों को हैरत जरूर होती है। और तब आपके पांवों पर भी लोगों की नजरें उतनी ही ठिठक के ठहरती हैं। अपने पांवों को खूबसूरत और नाजुक बनाए रखने के लिए लेडीज़ पार्लर में पेडीक्योर पर अच्छा-खासा खर्च करती हैं। लेकिन आज हम आपको 5 ईज़ी स्टेप्स में घर पर ही पेडीक्योर करने का तरीका बताएंगे। इन्हें फाॅलो कर लिया तो आपके वो आपके पांवों को जमीन पर रखने से भी रोकेंगे।

पहला स्टेप

सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी लें। इसमें एक चम्मच शैंपू, आधा चम्मच सोडा और एक नींबू का रस डालें। अब इसे अपने हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लें और अब इसमें अपने पैर डुबोकर 15 मिनट बैठें।

दूसरा स्टेप

अब एलोवेरा जेल लें और उसे अपने दोनों पांवों पर अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद एक डेड स्किन रिमूवर लें और उसे हल्के-हल्के हाथों से अपने पांवों पर फेरे और डेड स्किन को रिमूव करें। डेड स्किन रिमूवर ना हो तो कोई बात नहीं। आप होममेड स्क्रब से डेड स्किन को रिमूव करें।

तीसरा स्टेप

अब अपने पांवों पर मास्क लगाएं। इसे बनाने के लिए जरूरत अनुसार चावल का आटा और बेसन एक कटोरी में लें और इसमें गुलाब जल डालकर एक अच्छा सा पेस्ट बनाएं। अब इसे अपने दोनों पांव और उंगलियों तक पूरी तरह अच्छे से लगाएं। अब 15 मिनट बैठें। इसके बाद इसे साफ कर दें।

स्टेप - 4

अब अपने पैरों पर घर में मौजूद मॉइश्चराइजर लगाएं।अगर आपके पास प्लास्टिक या सिलिकॉन के सॉक्स हैं तो मॉइश्चराइजर लगाने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए इन्हें पहन कर रखें।

स्टेप - 5

इसके बाद पैरों पर कोई एसेंशियल ऑयल लगाएं और अपने नर्म-मुलायम पैरों को देख कर खुद ही इतराएं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story