Begin typing your search above and press return to search.

Old Saree Reuse Ideas: अपनी पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल करके बनाइये ये नई खूबसूरत और यूज़फुल चीज़ें, चमक उठेगा घर-आंगन

Old Saree Reuse Ideas: हर भारतीय घर में साड़ियों का खजाना होता है। दादी-नानी के समय से साड़ियां आती जाती हैं और इकट्ठी होती जाती हैं। जिनमें से बहुत सी साड़ियां इतनी खूबसूरत होती हैं कि भले ही आप उनसे बोर हो जाएं पर उन्हें फेंकने का मन नहीं करता। थोड़ा सा आइडिया लगाकर आप इन पुरानी साड़ियों का री यूज़ कर सकती हैं और कई बेहतरीन नई चीजें बना सकती हैं। यहां पेश हैं 8 बेहतरीन आइडियाज़।

Old Saree Reuse Ideas: अपनी पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल करके बनाइये ये नई खूबसूरत और यूज़फुल चीज़ें, चमक उठेगा घर-आंगन
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Old Saree Reuse Ideas: हर भारतीय घर में साड़ियों का खजाना होता है। दादी-नानी के समय से साड़ियां आती जाती हैं और इकट्ठी होती जाती हैं। जिनमें से बहुत सी साड़ियां इतनी खूबसूरत होती हैं कि भले ही आप उनसे बोर हो जाएं पर उन्हें फेंकने का मन नहीं करता। थोड़ा सा आइडिया लगाकर आप इन पुरानी साड़ियों का री यूज़ कर सकती हैं और कई बेहतरीन नई चीजें बना सकती हैं। यहां पेश हैं 8 बेहतरीन आइडियाज़।

ड्रेसेज़

पुरानी साड़ियों से आप तरह-तरह की ड्रेसेज़ बनला सकती हैं जैसे अनारकली, काफ्तान, सलवार कुर्ती, धोती सलवार, श्रग और जैकेट, क्रॉप टॉप और वेस्टर्न लेयर्ड ड्रेसेज़ वगैरह-वगैरह । आप पुरानी साड़ी से हैवी दुपट्टे भी निकलवा सकती हैं। जो आपको मार्केट काफी महंगे मिलते हैं।

बैडशीट

दो पुरानी साड़ियों का यूज़ करके आप एक शानदार सी बेडशीट बना सकती हैं। इसके लिए एक साड़ी के नीचे अस्तर लगाकर पहले बेडशीट तैयार करें ।फिर दूसरी साड़ी से चौड़ी पट्टियां निकाल कर बेडशीट के चारों तरफ सिलें। और एक शानदार फेस्टिव लुक वाली बेडशीट तैयार हो जाएगी।

बैग

आप अपनी पुरानी साड़ी से शानदार टोट बैग, पोटली बैग आदि भी बनवा सकती हैं।

फ्रिज-माइक्रोवेव कवर

आप अपनी पुरानी साड़ी से फ्रिज- माइक्रोवेव जैसी चीजों के लिए सुंदर कवर बना सकती हैं और साइड में पॉकेट भी लगा सकती हैं जिसमें कई छोटी-छोटी चीज़ें आ जाएंगी।

पूजा आसन/प्रेयर मैट

आप पुरानी साड़ियों से बहुत खूबसूरत पूजा के आसन (प्रेयर मैट) बना सकती हैं। जो नवरात्रि-दीवाली जैसी पूजा के दौरान बहुत खूबसूरत लगेंगे।

वाॅल हैंगिंग/होम डेकोर

पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल करके आप बहुत सुंदर वॉल हैंगिंग और होम डेकोर के दूसरे आइटम बना सकती हैं।

तोरण

आप अपनी पुरानी साड़ियों से बहुत खूबसूरत तोरण बना सकती हैं और उससे त्योहारों पर अपना घर सजा सकती हैं।

पर्दे

पुरानी साड़ियों से बेहद ही खूबसूरत पर्दे बनाए जा सकते हैं जो आपकी क्रिएटिविटी को दिखाएंगे और आपके घर को नजाकत भरी खूबसूरती देंगे।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story