Nail Paints For Dusky Women: सांवली है रंगत तो नेलपेंट के ये शेड्स ट्राई करें,खूब खिलेंगे आप पर

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Nail Paints For Dusky Women: कपड़े हों या मेकअप के प्रोडक्ट्स, स्किन टोन के हिसाब से ही लेना चाहिए क्योंकि तभी वे आप पर खिलते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि खासकर सांवली रंगत वाली लड़कियों के लिए नेल पेंट्स के खिलने वाले शेड्स कौन से हैं। क्योंकि नेल पेंट के जो शेड फेयर कलर की लड़कियों के लिए सुटेबल हैं, वे आप पर उतना सूट नहीं करेंगे। चलिए जानते हैं आपके वाले शेड्स।
ये डार्क शेड्स चुनें
डस्की स्किन वाली गर्ल्स डार्क शेड नेल पेंट लेने जाएं तो उन्हें सुपर रिच और वाइब्रेंट कलर्स जैसे ऑलिव ग्रीन, टेराकोटा, वाइन, सफायर ब्लू और ब्राउन जैसे शेड्स चुनने चाहिए।
ये लाइट शेड्स हैं परफेक्ट
वहीं अगर आपका कंप्लीट लुक आपको नेलपेंट के लाइट कलर्स चुनने की हिदायत दे रहा है तो आपको आइवरी, वाॅर्म न्यूड्स, कैरेमल, लाइलेक और मिंट जैसे शेड्स की ओर जाना चाहिए।
डस्की ब्राइड के लिए
और अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं तो आपके लिए कुछ खास शेड्स हैं क्लासिक डीप रेड, फ्रैंच मेनिक्योर, मोका, रोज़गोल्ड टिप। यह आपकी कंप्लीट ड्रेसिंग के साथ ग्लैम ऐड करेंगे।
डस्की गर्ल्स ये शेड अवाॅइड करें
अब आपको उन शेड्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आपको अवाॅइड करना चाहिए। तो आपको डल और मडी कलर्स बिल्कुल नहीं चुनने चाहिए। ये आपके लिए नहीं बने।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
