Begin typing your search above and press return to search.

Multani Mitti Face Pack: स्किन ऑइली हो या ड्राई, मुल्तानी मिट्टी दोनों पर करेगी कमाल, जाने फेसपैक कैसे बनाएं

Multani Mitti Face Pack: जब तरह-तरह की क्रीम,स्क्रब नहीं थे तब महिलाओं की ब्यूटी का सबसे बड़ा सीक्रेट मुल्तानी मिट्टी ही थी। वही मुल्तानी मिट्टी आज भी उतनी ही कारगर है। स्किन ऑइली हो या ड्राय, दोनों की समस्याएं सुलझाने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहतर विकल्प है।

Multani Mitti Face Pack: स्किन ऑइली हो या ड्राई, मुल्तानी मिट्टी दोनों पर करेगी कमाल, जाने फेसपैक कैसे बनाएं
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Multani Mitti Face Pack: जब तरह-तरह की क्रीम,स्क्रब नहीं थे तब महिलाओं की ब्यूटी का सबसे बड़ा सीक्रेट मुल्तानी मिट्टी ही थी। वही मुल्तानी मिट्टी आज भी उतनी ही कारगर है। स्किन ऑइली हो या ड्राय, दोनों की समस्याएं सुलझाने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहतर विकल्प है। यह त्वचा को गहराई से साफ करती है और गंदगी, पसीना और अशुद्धियों को दूर करती है। स्किन को एक्सफोलिएट भी करती है और उसकी रंगत को निखारती भी है। आइए जानते हैं ऑइली और ड्राई दोनों स्किन टाइप के लिए इससे फेस मास्क कैसे बनाएं।

ऑइली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

इसे बनाने के लिये एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दो चम्मच गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए ।अब इस फेस पैक को अपने चेहरे की नाजुक त्वचा जैसे आंखों और होंठों के नीचे की त्वचा से बचाकर पूरे चेहरे पर लगा लीजिए। जब तक फेस पैक सूख न जाए इसे लगा रहने दें।इसमें करीब 20 मिनट का समय लगेगा। सूखने के बाद चेहरे को गीले टाॅवेल या गीले हाथों से हल्के-हल्के पोंछकर फिर सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में एक या दो बार इस फेस पैक को लगा सकती हैं।

फायदे

1. ये फेस पैक ऑइली स्किन वालों की त्वचा से निकलने वाले तेल की मात्रा को नियंत्रित करता है।

2. त्वचा के रोम छिद्रों को खोलता है।

3. इस फेस पैक को लगाने से कील-मुंहासे भी कम होने लगते हैं।

ड्राई स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

इसके लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच शहद को एक कटोरी में मिक्स कर लें। जरूरत अनुसार शहद बढ़ा सकते हैं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।इसे 20 मिनट के लिए या जब तक सूखे न, तब तक चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।

फायदे

1. मुल्तानी मिट्टी का यह फेस पैक स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करेगा।

2. यह ड्राई स्किन की समस्या से काफी हद तक निजात दिला सकता है।

3. इसे लगाने से दाग-धब्बे कम होते हैं और नेचुरल ग्लो आता है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story