Men's Skin Care: डियर मेन, आपके लिए भी ज़रूरी है एक सिंपल सा स्किन केयर रूटीन, फाॅलो कीजिए, फर्क देखिए
Men's Skin Care:अगर आप भी उन आदमियों में से हैं जिन्हें ऐसा लगता है कि सारे स्किन केयर रूटीन लेडीज़ के लिए ही हैं और आप जैसे सख्त, गबरू जवान को स्किन केयर की जरूरत नहीं है तो आप गलत हैं। आपकी स्किन को भी बेसिक और सिंपल स्किन केयर रूटीन की जरूरत...

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Men's Skin Care:अगर आप भी उन आदमियों में से हैं जिन्हें ऐसा लगता है कि सारे स्किन केयर रूटीन लेडीज़ के लिए ही हैं और आप जैसे सख्त, गबरू जवान को स्किन केयर की जरूरत नहीं है तो आप गलत हैं। आपकी स्किन को भी बेसिक और सिंपल स्किन केयर रूटीन की जरूरत है। वरना आगे जाकर पिगमेंटेशन, डलनेस और अर्ली एजिंग होना ही है। तो चलिए जानते हैं आपके लिए स्किन केयर रूटीन कैसा हो।
क्लींजिंग सबसे ज़रूरी
किसी भी साबुन के इस्तेमाल के बजाय आपको एक अच्छे फेस वॉश को अपने लिए चुनना चाहिए जो आपके लिए सुटेबल हो।
माॅइस्चराइज़र ज़रूर लगाएं
माॅइस्चराइज़र ज़रूर लगाएं।ये न सोचें है कि माॅइश्चराइज़र लगाने से आपकी स्किन ऑइली दिखाई देगी। एक बढ़िया वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लें और इस्तेमाल करें। इससे स्किन में नमी बनी रहेगी। स्किन हाइड्रेटेड रहेगी।
सनस्क्रीन अवाॅइड न करें
मैं लड़की थोड़ी हूं, जो अपने चेहरे को धूप से छुपाता फिरूं! ऐसा ही सोचते हैं आप? लेकिन ऐसा नहीं है सनस्क्रीन आपके लिए भी जरूरी है। बेहतर है कि आप जैल बेस्ड सनस्क्रीन लें। इससे ना केवल सूरज की हानिकारक किरणों से आपका बचाव होगा बल्कि लॉन्ग टाइम में भी स्किन हेल्दी बनी रहेगी।
रात में बादाम तेल से करें मसाज
अपनी स्किन को लंबे समय तक अच्छा बनाए रखने के लिए आप शाम को घर लौटने के बाद फेस वॉश करें। रात को सोने से पहले आधा चम्मच रोगन बादाम तेल में एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिक्स करें और इससे चेहरे की दो-तीन मिनट मसाज करें। उसके बाद सोएं।
ये गलतियां न करें
1. जहां तक हो सके गर्म पानी से न नहाएं। सर्दी में भी गुनगुने पानी से ही नहाएं। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से आगे चलकर पिगमेंटेशन होता है।
2. पानी पीते रहना न भूलें। कम से कम 8 से 10 गिलास पानी रोजाना पिएं। हर स्किन केयर रूटीन से ज्यादा जरूरी है पानी का पर्याप्त इन्टेक।
