Begin typing your search above and press return to search.

Men's Fashion: 90% पुरुषों से अलग दिखना चाहते हैं तो सूट-ब्लेज़र खरीदने से पहले जान लें ये तीन नए ट्रेंड्स

Men's Fashion: अगर आप भी 90% पुरुषों से अलग दिखना चाहते हैं तो mens Fashion के तीन नए ट्रेंड्स हम आपको यहां बता रहे हैं। ताकि आप भी औरों की तरह double breasted suits पर न अटके रहें और कुछ नया ट्राई करें।

Mens Fashion: 90% पुरुषों से अलग दिखना चाहते हैं तो सूट-ब्लेज़र खरीदने से पहले जान लें ये तीन नए ट्रेंड्स
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Men's Fashion: अगर आप भी 90% पुरुषों से अलग दिखना चाहते हैं तो mens Fashion के तीन नए ट्रेंड्स हम आपको यहां बता रहे हैं। ताकि आप भी औरों की तरह double breasted suits पर न अटके रहें और कुछ नया ट्राई करें। क्योंकि फैशन और ट्रैड्स फाॅलो करने पर सिर्फ महिलाओं का एकाधिकार नहीं है। और अब तो बी टाउन सिटीज़ से भी मेल फैशन के नए-नए ट्रेंड्स को दमदारी से। अपनाया जा रहा है। तो भला आप क्यों पीछे रहें! जाने सूट या ब्लेज़र पर्चेज़ करने से पहले ये नए ट्रैंड्स।

Shawl Collar Single Breasted Blazer

शॉल कॉलर सिंगल ब्रेस्टेड ब्लेज़र इस वक्त का नया ट्रैंडिंग डिजाइन है। ये आपको स्मार्ट और फ्रेश लुक देते हैं। इसकी हाइट नॉर्मल ब्लेजर से थोड़ी ज्यादा होती है। और ये 'आफ्टर पार्टी', 'कॉकटेल पार्टी', फेयरवेल पार्टी या फिर कार्निवाल ईवेंट्स के लिए बेस्ट है।

Elongated Pinstriped Double Brested Suit

अगर आपको डबल ब्रेस्टेड सूट ही लेना है तो आप Elongated Pinstriped Double Brested Suit ट्राई करें। इसके बटन्स नॉर्मल सूट से काफी दूर (Elongated ) होते हैं। ये सूट आपको काफी स्लीक और स्मार्ट लुक देगा। इसे आप हल्दी जैसे शादी के फंक्शंस में पहन सकते हैं।

Cropped Blazer or Jacket

अगर एकदम लेटेस्‍ट ट्रेंड्स को फॉलो करने से हिचकते नहीं हैं तो शाहिद कपूर की तरह क्रॉप्ड जैकेट या ब्लेज़र ट्राई करें। ये काफी स्मार्ट और मॉडर्न वाइब देता है और अगर आपकी हाइट कम है तब तो आपके लिए क्रॉप्ड ब्लेज़र ज़बरदस्त रहने वाला है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story