Manicure At Home: अब पार्लर जाने का झंझट खत्म, सीखिये घर में मेनिक्योर करने का आसान तरीका
Manicure At Home: हाथों को मुलायम और बच्चों जैसा सॉफ्ट बनाने के लिए क्या आपके भी पांच-सात सौ रुपये पार्लर में यूं ही लग जाते हैं? लेकिन यकीन मानिये कि आप थोड़ी सी जुगत से घर में ही बड़े आराम से मेनिक्योर कर सकती हैं वो भी किचन में रखी चीज़ों से।

Manicure At Home: हाथों को मुलायम और बच्चों जैसा सॉफ्ट बनाने के लिए क्या आपके भी पांच-सात सौ रुपये पार्लर में यूं ही लग जाते हैं? लेकिन यकीन मानिये कि आप थोड़ी सी जुगत से घर में ही बड़े आराम से मेनिक्योर कर सकती हैं वो भी किचन में रखी चीज़ों से। और आप के हाथ उतने ही साॅफ्ट, स्मूद और चमकदार हो जाएंगे जैसे पार्लर में मेनिक्योर के बाद होते हैं। तो चलिए जानते हैं ईज़ी स्टेप्स में घर पर मैनीक्योर कैसे किया जाए।
स्टेप - 1, पानी में भिगोएं
सबसे पहले एक गहरे बर्तन में गुनगुना पानी लें। इसमें दो से तीन चम्मच शैंपू मिक्स करें। अब इसमें आधे नींबू का रस निचोड़ें और नींबू के छिलके भी इसी पानी में डाल दें। अब इस गुनगुने पानी में 10 मिनट हाथ भिगोकर रखें। आखिर में नींबू के छिलके हाथों पर अच्छी तरह रब करिए। इससे हाथों की गंदगी और डेड स्किन नरम हो जाती है और उसे निकालना आसान होता है।
2. स्टेप- 2,स्क्रब करें
अब आप अपने किचन में मौजूद चीजों से स्किन को स्क्रब करें। आप इनमें से कोई भी स्क्रब बन सकती हैं।
पहला तरीका - आप एक चम्मच शक्कर, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और इससे अपने हाथों को स्क्रब करें।
दूसरा तरीका - या फिर आप एक चम्मच दही, एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच ग्लिसरीन और दो चम्मच कॉफी पाउडर मिक्स करें और फिर इस स्क्रब से अपने हाथों को स्क्रब करें यानी इन चीज़ों मिलाकर हाथों पर 2–3 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्क्रब त्वचा को साफ करके उसे स्मूद बनाता है।
स्टेप - 3, नाखूनों को साफ करें
किसी पुराने टूथब्रष्ट से अपने नाखूनों को भी अच्छी तरह साफ करें। नेल्स काट लें और उनके अंदर तरफ भी साफ करें जिससे कोई गंदगी बाकी ना करें। अब नेल्स को प्रॉपर शेप दें। क्यूटिकल को हल्के से पीछे करें।
स्टेप-4, पैक लगाएं
अब क्योंकि आपने अपने हाथों की बहुत सारी स्क्रबिंग कर ली है, उन्हें शैंपू, मिले पानी में रखा है और साफ किया है तो स्किन का डिहाइड्रेटेड होना स्वाभाविक है। इसलिए अब स्किन को थोड़ी केयर की जरूरत है। इसके लिए अब आप हाथों पर एक पैक लगाएं।
पैक बनाने के लिए आप एक-एक चम्मच दूध और शहद और एक चम्मच बेसन मिलाकर पैक बनाएं और इसे हाथों पर लगाएं। 5 मिनट बाद इसे साफ करके धो लें। या फिर आप मुल्तानी मिट्टी और चावल का आटा मिक्स कर उसमें गुलाब जल डालकर भी पैक बना सकती हैं और हाथों पर लगा सकती हैं।
स्टेप-5,माॅइश्चराइज़र लगाएं
लास्ट में हाथों की खोई नमी लौटाने के लिए उन पर अच्छा सा मॉइश्चराइज़र लगाएं। या फिर आप एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन मिलाकर भी लगा सकती हैं। इनमें से किसी भी चीज़ से आप हल्की सी मसाज कर लें जिससे आपकी स्किन को प्यार भरी केयर मिलेगी और आपके हाथ बेहद कोमल और मुलायम हो जाएंगे। हर वीकेंड पर आप इस तरह से घर पर ही मैनीक्योर कर सकती हैं। इससे आपके हाथ हमेशा ही कोमल और खूबसूरत दिखाई देंगे।
