Makeup Tips for 40+ women: उम्र ज्यादा है तो घर पर इन सिंपल स्टेप्स से करें मेकअप कि लगें एलिगेंट और सोबर, फिर कदम उठेंगे काॅन्फिडेंस के साथ
Makeup Tips for 40+ women: सिंपल स्टेप्स में जानते हैं कि बड़ी उम्र में कैसा मेकअप किया जाए कि आपकी उम्र के साथ आई खूबसूरती और उभर कर दिखे। एक खास बात, अगर आपने आज तक मेकअप नहीं किया है तो ये सिंपल टिप्स आपके लिए बहुत काम के हैं।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Makeup Tips for 40+ women: मेकअप करने का मकसद हमेशा उम्र से 10-20 साल छोटे दिखना ही नहीं होता , बस खुद को अच्छा महसूस करना भी होता है। मेकअप एक ऐसी कला है जो आपको 40, 50 या 60 प्लस एज में भी एक शानदार लुक देती है, उम्र के साथ आई खूबसूरती को कायम रखते हुए। तो चलिए आज सिंपल स्टेप्स में जानते हैं कि बड़ी उम्र में कैसा मेकअप किया जाए कि आपकी उम्र के साथ आई खूबसूरती और उभर कर दिखे। एक खास बात, अगर आपने आज तक मेकअप नहीं किया है तो ये सिंपल टिप्स आपके लिए बहुत काम के हैं।
फेस क्लीन करें
सबसे पहले अपने फेस को क्लीन कर लें। ये बहुत जरूरी है इससे सारी डर्ट, कामकाज के दौरान चेहरे पर आया तेल-गंदगी साफ हो जाएगी। अब हल्के हाथों से चेहरा पोंछ लें।
माॅइश्चराइज़र करें
अब आपके घर में जो भी मॉइश्चराइजर है उसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
सनस्क्रीन लगाएं
सनस्क्रीन लगाना हर मौसम में स्किन के लिए बहुत जरूरी है इसलिए चेहरे और गर्दन को मॉइश्चराइज करने के बाद अब अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लगा लें। घर से बाहर निकलने पर यह आपको सन की हानिकारक किरणों से प्रोटेक्शन देगी और एजिंग साइन्स जल्दी उभरने से बचाएगी। ईवन घर में भी कुकिंग के टाइम आपको सनस्क्रीन लगाने से फायदा होता है।
प्राइमर लगाएं
अब तक आपने अपनी स्किन की जो केयर की उसके 5 मिनट बाद आपको प्राइमर लगाना है। इससे आपके फेस को मेकअप के लिए एक प्लेन बेस मिलेगा और फेस पर जो भी टेक्सचर वगैरह हैं, वह छुप जाएगा।
फाउंडेशन लगाएं
अब नेक्स्ट स्टेप में आपको अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाना है। इससे आपकी स्किन को ईवन टोन मिलेगा। पूरे चेहरे और गर्दन की स्किन एक जैसी रंगत की दिखेगी।
फाउंडेशन एप्लाई कैसे करें
फाउंडेशन की मात्रा हमेशा थोड़ी सी लें। और इसके कुछ डॉट अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फाउंडेशन को बेहतर तरीके से लगाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि एक ब्यूटी ब्लेंडर लें। इस पानी में डिप करें और निचोड़कर पूरा पानी निकाल दें। अब इस हल्के से गीले ब्यूटी ब्लेंडर को चेहरे और गर्दन पर डैब करते हुए फाउंडेशन को फैलाएं इससे फाउंडेशन बहुत अच्छी तरह लगेगा।
कंसीलर लगाएं
उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर बहुत सारे डार्क स्पॉट आ जाते हैं, आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पड़ जाते हैं। इन सभी को छुपाने के लिए आपको कंसीलर लगाना है।
कैसे एप्लाई करें
स्किन पर जहां हमें डार्क स्पॉट्स वगैरह हैं, हमें कंसीलर वहीं पर लगाना है और फिर ब्यूटी ब्लेंडर से इसे वहीं पर ब्लैंड करना है। इसे पूरे चेहरे पर फैलाने की जरूरत नहीं होती है।
पाउडर से सैट करें
अब तक आपने जो भी मेकअप किया है अब आपको उसे सेट करना है। जिससे चेहरे पर चिपचिपापन या शाइनिंग जरूरत से ज्यादा दिखाई ना दे। इसलिए आप एक काॅम्पैक्ट पाउडर लें। उसके पफ या एक फ्लफी ब्रश से चेहरे और गर्दन पर पाउडर लगाएं। इससे चेहरे को एक मैट फिनिश मिलेगी।
ब्लश, हाइलाइटर का इस्तेमाल करें
अब आपका बेसिक मेकअप हो गया है। अब इसे सेटिंग स्प्रे से सेट करके बड़े आराम से बाहर जा सकती हैं। चाहें तो आइब्रो पेंसिल से अपनी सैट आइब्रो पर फेरकर थोड़ा फ्रेश कर लें। लेकिन अगर आपको थोड़ा और मेकअप चाहिए तो आप ब्लश और हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे फेस पर गुलाबी निखार आएगा और आपके हाई पॉइंट हाईलाइट होंगे। इसके लिए किसी भी अच्छे ब्रांड का ब्लश और हाइलाइटर आप ले सकती हैं। इसके लिए कलर पैलेट आप पर्चेज करें।
ब्लश कैसे अप्लाई करें
अपने फ्लफी ब्रश में पैलेट से पिंक कलर लें ।इसे हल्का सा टैप करके एक्स्ट्रा प्रोडक्ट हटा दें। ब्लड अप्लाई करने से पहले हल्का सा स्माइल करें। अब अपने चीक बोन से आंखों से थोड़ा दूर तक ब्रश के हल्के स्ट्रोक अपवर्ड मोशन में दें। इसी तरह दूसरी तरफ भी करें। आपके चेहरे पर इससे प्यारा सा गुलाबी निखार आएगा।
हाईलाइटर, लिपस्टिक, मस्कारा लगाएं
अब पैलेट से हाईलाइटर शैड अपने फ्लफी ब्रश पर लें और इसे अपनी चीक बोन, नाक के ऊपर और चिन आदि पर लगा सकते हैं यानी वे सभी पॉइंट्स जो आपके चेहरे के हाई पॉइंट्स हैं। अब इसे ब्लेंड करें । अब अपने मनपसंद शैड की लिपस्टिक लगाएं। पलकों को घना दिखाना हो तो मस्कारा लगाएं।
सेटिंग स्प्रे से सैट करें
मार्केट में मेकअप को सेट करने के लिए सेटिंग स्प्रे मिलता है। इसे लें। इसे अपने चेहरे से थोड़ा दूर रखते हुए चेहरे पर स्प्रे करें। इससे आपका मेकअप घंटों खराब नहीं होगा। अब किसी ईवेंट, गैट टु गैदर के लिए घर से बाहर निकलें। उम्र की गंभीरता और चेहरे की सौम्यता के साथ ये हल्का सा मेकअप आपको बेहद खूबसूरत दिखाएगा।
