महतारी वंदन योजना के लिए e-KYC अनिवार्य: 30 जून तक पूरा नहीं किया तो अटक सकते है पैसे

फोटो सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG न्यूज
CG Mahtari Vandana Yojana ekyc: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य शासन ने महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को e-KYC(CG Mahtari Vandana Yojana ekyc) कराने का निर्देश दिया हैं। ये ई-केवाईसी महिला और बाल विकास विभाग द्वारा कराया जाना है।
कब तक होगी ई-केवाईसी ?
राज्य के अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया की जाएगी। हितग्राहियों को राज्य सरकार द्वारा ई-केवाईसी के लिए 30 जून 2026 तक का समय दिया गया है, जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी इस अवधि में पूरा नहीं हो पाएगा, उनके लिए 1 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक परियोजना कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी।
ई-केवाईसी में क्या होगा ?
ई-केवाईसी के माध्यम से हितग्राहियों की पहचान और अन्य जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा, जिससे योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल सकें। इस ई-केवाईसी के माध्यम से राज्य सरकार पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि ये प्रक्रिया निशुल्क की जाएगी। ई-केवाईसी ना कराने पर हितग्राहियों को आने वाले समय में लाभ से वंचित किया जा सकता है, इसलिए सभी के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया अनिवार्य है।
कहां की जाएगी ई-केवाईसी ?
महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने वाली सभी महिलाएं अपने निकटतम निर्धारित केंद्र जैसे लोक सेवा केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र या सीएससी में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिलता रहे।
महतारी वंदन योजना से लाभांवित जिन महिलाओं ने 2-3 महीने पहले केवाईसी कराई है, उन्हें फिर से ई-केवाईसी कराने की आवश्यकता नहीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निकटतम ई-केवाईसी केंद्र पर जाकर पता लगाया जा सकता है।
Tags
-
Home
-
Menu
