Madhya Pradesh ke top 5 rashtriya udyan: एक ऐसा राष्ट्रीय उद्यान जहां मिलते है हीरे! प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, जानिए मध्य प्रदेश के प्रमुख पांच राष्ट्रीय उद्यान के बारे में

Madhya Pradesh ke top 5 rashtriya udyan: भारत का मध्य प्रदेश राज्य अपनी प्राकृतिक विरासत, हरियाली और जीव-जंतुओं की विविधता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस राज्य में फैले हुए जंगल यहां पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए अहम भूमिका निभाती है। यहां की भूमि उपजाऊ, हरी-भरी और जीव जंतुओं के आवास के लिए काफी उपयुक्त है। यहां स्थित अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण 5 राष्ट्रीय उद्यान कौन-कौन से हैं?
1. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (Kanha National Park)
मध्य प्रदेश का यह सबसे विशाल और लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यान है। यह करीब 942 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां के घने सागौन वन और हरी भरी भूमियां साथ ही शांतिपूर्ण वातावरण बाघ और बारासिंगा जैसी दुर्लभ प्रजातियों के जीवों का घर है। भारत के प्रमुख बाघ अभयारण्यों में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का नाम सबसे पहले आता है। 1974 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
2. कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park)
इस उद्यान को 2018 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया है। यह 748 वर्ग किलोमीटर में फैला क्षेत्र वन्य जीव संरक्षण के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह उद्यान अपने उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनों और सवाना घासभूमियों के लिए जाना जाता है। यहां प्रमुख वन्यजीव में चीतल, सांभर, नीलगाय, चिंकारा, ब्लैकबक आदि पाए जाते है।
3. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान (Panna National Park)
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान अपनी खूबसूरत घाटियों, मैदानो और हरियाली भरे क्षेत्रों के लिए जाना जाता है। यह लगभग 543 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इसे 1994 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। 2020 में यूनेस्को बायोस्फियर रिजर्व का दर्जा और 2007 में सर्वश्रेष्ठ रखरखाव वाले पार्क के लिए पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है। यहां बंगाल टाइगर, तेंदुआ सहित 200 से भी अधिक चिड़ियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान के आस पास हीरे(Diamond) की खदाने भी पाई गई है।
4. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान (Satpura National Park)
यह राष्ट्रीय उद्यान सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में स्थित है। इसका क्षेत्र करीब 524 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां के सघन वन और प्राकृतिक वातावरण जीव जंतु जंतुओं को एक खास स्थान प्रदान करती हैं। इसका कुल टाइगर रिजर्व क्षेत्र 2133 वर्ग किलोमीटर है इसके साथ ही यहां नाइट सफारी की भी अनुमति दी जाती है। यहां 50 से अधिक स्तनधारी और 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां निवास करती हैं।
5. संजय राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay National Park)
संजय राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1981 में हुई थी। इसका कुल क्षेत्रफल 1674 वर्ग किलोमीटर है। 2006 में इसे दुबरी वन्यजीव अभयारण्य के साथ मिलाकर एक टाइगर रिजर्व बनाया गया था। यहां बांस और साल के घने जंगल पाए जाते हैं। यह बाघ, तेंदुए और भालुओं के साथ साथ पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के लिए भी प्रसिद्ध है।
Tags
- Madhya Pradesh ke top 5 rashtriya udyan
- MP Tourism
- MP Amazing Facts
- Kanha National Park
- Kuno National Park
- Panna National Park
- Satpura National Park
- Sanjay National Park
- Madhya Pradesh ke National park
- Madhya pradesh ke rashtriy udyan ke naam
- Madhya Pradesh mein kitne rashtriya udyan hai
- Madhya pradesh mein rashtriya udyan
- Madhya pradesh ke rashtriy udyan ki suchi
-
Home
-
Menu

