Begin typing your search above and press return to search.

Lipstick Shades For Dusky Women: सांवली रंगत पर खूब जमेंगे ये लिपस्टिक शेड्स, बढ़ जाएगा चेहरे का नूर

Lipstick Shades For Dusky Women: अगर आप भी सांवली रंगत वाली इंडियन लेडी है तो कुछ खास लिपस्टिक शेड्स आप पर कमाल कर सकते हैं। ऑफिस जाना हो या आउटिंग पर या फिर कोई पार्टी अटेंड करनी हो, इन लिपस्टिक शेड्स के साथ आपकी खूबसूरती उभरकर दिखेगी। आइये जाने आपके वाले शेड्स कौन से हैं।

Lipstick Shades For Dusky Women: सांवली रंगत पर खूब जमेंगे ये लिपस्टिक शेड्स, बढ़ जाएगा चेहरे का नूर
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Lipstick Shades For Dusky Women: लिपस्टिक का एक सही शेड आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। बस, आपके लिए सही शेड कौन से हैं, ये पता होना चाहिए। तो, अगर आप भी सांवली रंगत वाली इंडियन लेडी है तो कुछ खास लिपस्टिक शेड्स आप पर कमाल कर सकते हैं। ऑफिस जाना हो या आउटिंग पर या फिर कोई पार्टी अटेंड करनी हो, इन लिपस्टिक शेड्स के साथ आपकी खूबसूरती उभरकर दिखेगी। आइये जाने आपके वाले शेड्स कौन से हैं।

वार्म रैड

आपको अपनी मेकअप किट में वार्म रेड कलर की लिपस्टिक ऐड करनी चाहिए। यह किसी भी ओकेज़न और किसी भी ड्रेस के साथ आपको खूबसूरत ही बनाएगी।

वाइन या ब्रिक रेड

आप वाइन या ब्रिक रेड कलर की लिपस्टिक जरूर ट्राई करें। यह एक मैजिक क्रिएट करेंगी और आपको क्लासी दिखाएंगी।

टेराकोटा शेड्स

टेराकोटा शेड्स काफी ट्रेडिंग है और सांवली रंगत की लड़कियों पर भी बहुत खूबसूरत लगेंगे।

ब्राउन शेड

आप अपने लिए ब्राउन शेड की लिपस्टिक चुनें। यह आपकी छुपी खूबसूरती को उभारेगा।

बैरी कलर्स

बैरी शेड्स की लिपस्टिक डस्की स्किन टोन पर कमाल करती हैं। मार्केट में बैरी के डिफरेंट शेड्स अवेलेबल है। आप इसमें से अपना मनपसंद चुन सकती हैं।

मोव कलर

सांवली रंगत पर मोव कलर की लिपस्टिक भी बेहद अच्छी लगती है और नए ट्रेडिंग कलर्स में शामिल है। इसे भी ट्राई जरूर करें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story