Begin typing your search above and press return to search.

क्या सच में भगवान राम ने 11000 साल तक राज किया था? जानिए त्रेता युग और भगवान राम के शासनकाल की पूरी सच्चाई!

भगवान राम अयोध्या के राजा बने तब इस पूरे क्षेत्र को राम राज्य के नाम से भी जाना जाता था। जहां जनता को पूरी तरह सुरक्षा, न्याय और पर्याप्त नैतिक सुविधाएं प्रदान की जाती थी। भगवान राम को लेकर एक बात यह कही जाती है कि इनका शासन काल 11000 साल तक था। सुनने में यह काफी नामुमकिन सा लगता है लेकिन कुछ हद तक यह बात सही भी है। आइए जानते हैं की कैसे भगवान राम ने इतने सालों तक राज किया।

क्या सच में भगवान राम ने 11000 साल तक राज किया था? जानिए त्रेता युग और भगवान राम के शासनकाल की पूरी सच्चाई!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Bhagwan Ram ne kitne varshon Tak shasan Kiya: भगवान श्री राम का जीवन हर व्यक्ति के लिए एक आदर्श और गहरे संघर्ष की कहानी बयां करता है। धर्म, मर्यादा और आदर्श व्यक्तित्व के वजह से ही राम, भगवान और पुरुषोत्तम कहलाए। भगवान राम की कहानियों को जानकर ही हमें यह पता चलता है कि एक आदर्श पुरुष को अपने जीवन में किस तरह के आचरण करना चाहिए। जब भगवान राम अयोध्या के राजा बने तब इस पूरे क्षेत्र को राम राज्य के नाम से भी जाना जाता था। जहां जनता को पूरी तरह सुरक्षा, न्याय और पर्याप्त नैतिक सुविधाएं प्रदान की जाती थी। भगवान राम को लेकर एक बात यह कही जाती है कि इनका शासन काल 11000 साल तक था। सुनने में यह काफी नामुमकिन सा लगता है लेकिन कुछ हद तक यह बात सही भी है। आइए जानते हैं की कैसे भगवान राम ने इतने सालों तक राज किया।

किस युग में आए थे भगवान राम

शास्त्रों के अनुसार धरती पर चार युग बताए गए हैं जिनमें से एक त्रेता युग में भगवान राम का जन्म हुआ था। कई हिंदू ग्रंथ यह मानते हैं कि स्वयं भगवान विष्णु ने राम का अवतार लेकर धरती पर जन्म लिया। लाखों वर्षों तक चले इस युग में भगवान राम ने लोगों को धर्म और सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया है इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों का भी नाश किया हो धरती के लिए खतरा थे। भगवान विष्णु के सातवें अवतार राम का जीवन पूरी तरह से स्वयं में अपनाने योग्य है।

क्या हजारों वर्षों तक था भगवान राम का शासन

अक्सर सोशल मीडिया में यह बहस जरूर चल रही होती है कि भगवान राम ने 11000 वर्षों तक शासन किया लेकिन वही कुछ लोग कहते हैं कि किसी मनुष्य के लिए इतना जीना मुमकिन ही नहीं है, तो सच क्या है आईए जानते हैं! रामायण के एक श्लोक “दश वर्ष सहस्राणि दश वर्ष शतानि च। रामो राज्यम् उपासित्वा ब्रह्मलोकं प्रयास्यति।।” से पता चलता है कि भगवान राम ने 11000 वर्षों तक शासन किया है, लेकिन एक सामान्य मनुष्य के लिए यह बहुत ही लंबा समय है।

11000 वर्षों के शासन की सच्चाई

रामायण कालीन प्राप्त अवशेषों से यह पता चला है कि भगवान राम धरती पर करीब 7000 साल पहले आए थे। ऐसे में 11000 वर्षों का शासन संभव नहीं लगता। लेकिन इसी का उत्तर हमें महाभारत के एक श्लोक “अहोरात्रं महाराज तुल्यं संवत्सरेण हि” से मिलता है जिसमें कहा गया है कि किसी भी राज्य के शासक के लिए एक दिन एक वर्ष के बराबर है। उसे हिसाब से यदि 11000 वर्षों को साल में बदलें तो 30 साल और 6 महीने का समय निकलता है और यही समय भगवान राम के शासन काल का आदर्श समय था। कई तथ्य यह भी कहते हैं कि भगवान राम 25 वर्ष की आयु में वनवास गए और 14 वर्ष के वनवास के बाद 39 वर्ष में अयोध्या वापस आए फिर लगभग 30 साल के शासन के बाद 70 साल में उन्होंने मृत्यु लोक का त्याग कर दिया।

Next Story