Begin typing your search above and press return to search.

Kutto ki anokhi shaktiya: सिर्फ प्यारे ही नहीं, असली जीनियस तो कुत्ते ही होते है! जानिए कुत्तों की अद्भुत शक्तियों के बारे में...

Kutto ki anokhi shaktiya: क्या आपको कुत्तों में छिपी उनकी अनोखी शक्तियों के बारे में पता है? कुत्तों के बारे में यह जानकार हो जाएंगे हैरान!

Kutto ki anokhi shaktiya: सिर्फ प्यारे ही नहीं, असली जीनियस तो कुत्ते ही होते है! जानिए कुत्तों की अद्भुत शक्तियों के बारे में...
X
By Chirag Sahu

Kutto ki anokhi shaktiya: दुनिया के सबसे वफादार जीवों में कुत्तों का नाम जरूर आता है। उनकी वफादारी को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि एक बार के लिए मनुष्य आपको धोखा दे देगा लेकिन कुत्ते कभी धोखा नहीं देंगे। आदिमानव के काल से लेकर वर्तमान समय तक कुत्ते(Dogs) हमेशा से मानव जीवन से जुड़े रहे हैं। इनकी बुद्धिमत्ता और अद्भुत क्षमताओं के वजह से इन्हें काफी पसंद किया जाता है। इस जीव का प्यारा चेहरा, हल्के से अपनी पूंछ हिलना और बड़ी-बड़ी आंखों से देखना, ये सभी इसे और भी प्यारा बनाते है। लेकिन क्या आपको कुत्तों में छिपी उनकी अनोखी शक्तियों के बारे में पता है? कुत्तों के बारे में यह जानकार हो जाएंगे हैरान!

सूंघने की होती है अद्भुत शक्ति

प्रकृति ने कुत्तों की नाक को एक एडवांस सेंसर की तरह बनाया है, जो किसी भी गंध को इंसानों से लाखों गुना अच्छे से सूंघ और पहचान सकता है। इनके नाक की शारीरिक बनावट और कार्य क्षमता हमारी कल्पना से भी परे है। कुत्ते अपने सूंघने की शक्ति से ही मनुष्य के शरीर में कैंसर, मधुमेह और कई संक्रामक रोगों का पता लगा सकते हैं। इतना ही नहीं यदि किसी गर्भवती महिला के पास इन्हें ले जाया जाए तो ये गर्भ में पल रहे बच्चे को भी महसूस कर सकते हैं। इसी अद्भुत शक्ति की वजह से इन्हें सेना में भी विस्फोटक और मादक पदार्थों का पता लगाने के लिए उपयोग किया जाता है।

सुनने की होती है अनोखी कला

कुत्तों में सूंघने के साथ-साथ सुनने की भी अद्भुत कला होती है। इनके बड़े-बड़े कान सिर्फ इनकी सुंदरता के लिए ही नहीं होते बल्कि ये ऐसी आवाजे भी सुन पाते हैं जो मनुष्य के कान तक कभी पहुंचती ही नहीं है। इस क्षमता से कुत्ते आसानी से पता लगा सकते हैं की आवाज किस दिशा से रही है। चाणक्य नीति के अनुसार हमें कुत्तों की तरह सोने के लिए कहा जाता है क्योंकि आपने गौर किया होगा कि कुत्ते अपने आसपास किसी भी अंजान आवाज को सुनते ही तुरंत सतर्क हो जाते हैं।

मानवीय भावनाओं को समझने की क्षमता

आदिकाल से ही कुत्ते, इंसानी भावनाओं को समझते आ रहे हैं जिस वजह से इन्हें मानव का सबसे अच्छा मित्र भी बताया गया है। ये जिस मनुष्य के करीब रहते हैं उनकी भावनाओं को भी महसूस करते हैं। जब इनका मालिक उदास होता है तो ये भी उनके पास आकर बैठ जाते हैं और जब खुशी का माहौल रहता है तो ये काफी उत्साहित नजर आते हैं। हम जब भी खुशी, डर, क्रोध या इस तरह के कोई भी भाव महसूस करते हैं तो हमारी शरीर से अलग-अलग गंध निकलने लगती है जिसे ये कुत्ते आसानी से भांप लेते हैं।

गणितीय संख्याओं को समझने और समस्या समाधान की क्षमता

कुत्तों का एक और गुण जानकर आपको काफी आश्चर्य होगा कि ये मनुष्यों की तरह किसी समूह में रखी चीजों की संख्याओं का अनुमान लगा लेते हैं अर्थात किस समूह में ज्यादा चीजे हैं और किस समूह में कम, इस तरह के अनुमान वे लगा सकते हैं। यह गुण उन्हें जन्म से ही प्राप्त होता है। साथ ही इनमें नई बातों को समझने की क्षमता भी काफी ज्यादा होती है और अपनी समझदारी से खुद भी कई समस्याओं का समाधान कर लेते हैं। इनकी शारीरिक सहनशक्ति भी अद्भुत है, ये इंसानों की तुलना में बिना थके कई गुना अधिक कार्य कर सकते हैं।

Next Story