Kurti Design For Skinny Girls: दुबलापन छुपाना चाहती हैं? स्किनी गर्ल्स पहने ये 5 तरह की कुर्तियां ,बाॅडी को मिलेगा वाॅल्यूम
Kurti Design For Skinny Girls: क्या आपकी बाॅडी 'स्किनी' है? और सलवार-कुर्ती पहनते वक्त आप बाॅडी को थोड़ा बैलेंस दिखाना चाहती हैं, अपना दुबलापन छुपाना चाहती हैं ? तो आपको कुर्तियों का सिलेक्शन करने से पहले ये आर्टिकल पढ़ना चाहिए। इन खास डिज़ाइन की कुर्तियां चुनेंगी तो आपकी बाॅडी फ्लेट और सिंपल दिखने के बजाय फुलर और बैलेंस्ड दिखाई देगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी कुर्तियां आपके लिए सही हैं।

ए लाइन कुर्ती
आपको अपने कलेक्शन में 'ए लाइन' कुर्तियां एड करनी चाहिए। ए लाइन कुर्तियां वेस्ट पर थोड़ा फैल जाती हैं जिससे बॉडी को बैलेंस लुक मिलता है।
पेप्लम कुर्ती
दुबली-पतली लड़कियों को निश्चित तौर पर पेप्लम कुर्तियों और टॉप में इन्वेस्ट करना चाहिए। पेप्लम कुर्ती आपकी बॉडी में वॉल्यूम ऐड करती हैं जिससे आपको फुलर लुक मिलता है।
फ्लेयर्ड अनारकली कुर्ती
फ्लेयर्ड अनारकली कुर्ती खरीदें। इनका बहुत बड़ा सा घेरा आपकी बॉडी को भरा-भरा दिखाता है।
जैकेट स्टाइल कुर्ती
आप जैकेट स्टाइल कुर्ती पहन सकती हैं। इसमें कुर्ती के साथ जैकेट होने से ऑटोमेटेकली इसे वियर करने पर आपकी बॉडी को वॉल्यूम मिल जाता है।
लेयर्ड कुर्ती
आप लेयर्ड कुर्ती विथ पलाजो पहनें। इससे आपकी बॉडी में लेयर्स एड होती हैं और डेप्थ बढ़ जाती है। इसलिए लेयर्ड कुर्ती भी आपके लिए एक बढ़िया चॉइस है।