Begin typing your search above and press return to search.

kitchen Vastu TIps: किचन में सिंक के नीचे इन 05 चीजों को नहीं रखना चाहिए। वरना हो सकता है भयंकर वास्तु दोष!

kitchen Vastu TIps: अधिकतर लोग किचन के नीचे वाली खाली जगह पर कूड़ा कचरा डाल देते हैं, जिससे वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है और घर में मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है।

kitchen Vastu TIps: किचन में सिंक के नीचे इन 05 चीजों को नहीं रखना चाहिए। वरना हो सकता है भयंकर वास्तु दोष!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

kitchen Vastu TIps: भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन में उसके सभी कर्मों का प्रभाव शत प्रतिशत पड़ता है। नहाने धोने से लेकर घर के रसोई में किसी चीज को रखने तक सभी का संबंध मनुष्य की सेहत और शांति से जुड़ा हुआ है। आज हम किचन में बनी सिंक (Kitchen Sink) के बारे में बात करने वाले हैं। किचन में रखी इन चीजों को सिंक से हमेशा दूर रखना चाहिए क्योंकि कई बार इन चीजों का दुष्प्रभाव परिवार में दरिद्रता का कारण बन जाता है। अधिकतर लोग किचन के नीचे वाली खाली जगह पर कूड़ा कचरा डाल देते हैं, जिससे वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है और घर में मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है।

किस दिशा में बनवाना चाहिए किचन सिंक

किचन में सिंक बनवाने की सबसे आदर्श दिशा उत्तर पूर्व या उत्तर को माना जाता है। यह दिशा पॉजिटिव एनर्जी से भरी होती है और सबसे शुभ मानी जाती है। पानी से संबंधित घर में कोई भी काम हो जैसे नल की फिटिंग, वाश बेसिन इन सभी को उत्तर पूर्व दिशा में ही स्थापित करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन का सिंक दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए यह दिशा नेगेटिव एनर्जी पैदा करती है।

सिंक के आस पास खाना नहीं बनना चाहिए

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सिंक के पास में ही गैस चूल्हा नहीं रखना चाहिए। चूंकि गैस चूल्हा अग्नि का प्रतीक है ऐसे में सिंक के पास खाना बनाने पर अग्नि और जल तत्व में विरोधाभास आ जाता है। और उनकी ऊर्जाओं के टकराव से घर में अशांति फैल जाती है। सदस्यों के मानसिक संतुलन पर भी असर पड़ता है। किचन में गैस चूल्हा रखने की सबसे सही दिशा दक्षिण पूर्व मानी गई है।

इन चीजों को सिंक के नीचे कभी नहीं रखना चाहिए

  • अक्सर लोग सिंक के नीचे खाली जगह पर डस्टबिन रखना पसंद करते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार यह वरुण देवता का अपमान माना जाता है।
  • लोग कई बार झाड़ू लगाने के बाद उसे सिंक के नीचे रख देते हैं यह भी घर में गरीबी और तनाव का कारण बनता है।
  • रात में खाने के बाद जूठे बर्तनों को सिंक में नहीं छोड़ना चाहिए।
  • सिंक के नीचे फिनाइल या हार्पिक जैसे सफाई वाली चीजों को नहीं रखना चाहिए।
  • सिंक के नीचे पुराने टूटे हुए बर्तन या प्लास्टिक के कचरों को नहीं रखना चाहिए।
Next Story