Begin typing your search above and press return to search.

Keratin Treatment At Home: घर में कीजिए अपने बालों का केराटिन ट्रीटमेंट इन नेचुरल चीज़ों से, बालों का झड़ना होगा बंद, होंगे सॉफ्ट-शाइनी

Keratin Treatment At Home: आज हम आपके लिए बेहतरीन जानकारी लेकर आए हैं। यह है घर में बालों का केराटिन ट्रीटमेंट करने का तरीका,वो भी आपके किचन में मौजूद इनग्रीडिएंट्स के साथ।

Keratin Treatment At Home: घर में कीजिए अपने बालों का केराटिन ट्रीटमेंट इन नेचुरल चीज़ों से, बालों का झड़ना होगा बंद, होंगे सॉफ्ट-शाइनी
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Keratin Treatment At Home: फ्रिज़ी, डल और लगातार झड़ते बाल अगर आपकी भी समस्या हैं तो आज हम आपके लिए बेहतरीन जानकारी लेकर आए हैं। यह है घर में बालों का केराटिन ट्रीटमेंट करने का तरीका,वो भी आपके किचन में मौजूद इनग्रीडिएंट्स के साथ। यानी बिना एक्स्ट्रा खर्च के आपके बालों की सेहत सुधर जाएगी और आपको मिलेंगे सॉफ्ट, शाइनी और स्मूद हेयर। तो चलिए जानते हैं कि घर में केराटिन ट्रीटमेंट कैसे करें।

ये सामान इकट्ठा करें

घर में करते ट्रीटमेंट करने के लिए हमें कुछ खास चीज़ों की जरूरत पड़ेगी। कौन सी हैं ये चीज़ें, आइये जानते हैं।

पका हुआ चावल

सबसे ज़रूरी चीज़ जो आपको चाहिए वो है पका हुआ चावल यानी कुक्ड राइस। पांच टी स्पून पका हुआ चावल मिक्सी में पीस कर इसका एक फाइन पेस्ट बना लें।

रोज़मेरी ऑइल / टी ट्री ऑइल

अगर आपको हेयर फॉल की समस्या है तो आप जरूर ही रोज़मेरी ऑइल इसमें ऐड करें। और अगर हेयर फॉल की समस्या नहीं है बल्कि उसकी जगह डैंड्रफ आपकी प्रॉब्लम है तो आप समान अमाउंट में टी ट्री ऑइल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल / तिल का तेल

अब इसमें आपको एक और तेल मिलाना है। यह नारियल का तेल, या फिर तिल या सरसों का तेल कुछ भी हो सकता है जो आपके पास घर में अवेलेबल है। तो 1 से 2 चम्मच यह तेल भी आप चावल के पेस्ट में मिला दें।

कोकोनट मिल्क

अब आपको कोकोनट मिल्क की जरूरत पड़ेगी। अगर आप मार्केट से कोकोनट मिल्क ले सकते हैं तो बहुत आसान है पर अगर यह सुविधा आपके पास नहीं है तो आप घर पर ही कच्चे नारियल को ग्रेट कर थोड़े से पानी के साथ पीस लें। अब इसे एक कपड़े में रखकर निचोड़ लें। इससे आपका होममेड कोकोनट मिल्क तैयार हो जाएगा। आपको कोकोनट मिल्क की 6 से 8 चम्मच मात्रा की जरूरत पड़ेगी।

मिक्स करें

अब इन सभी चीजों को बहुत अच्छी तरह से मिक्स करें और केराटिन ट्रीटमेंट के लिए आपका होममेड हेयर मास्क तैयार है।

कैसे एप्लाई करें

इस होममेड केराटिन मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को धो लें और इन्हें सेमी ड्राई हो जाने दें। अब इसे अपने पूरे बालों की लंबाई और स्कैल्प पर भी लगाएं और 2 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से इस मास्क को धो दें। आपके बालों का नो केमिकल केराटिन हेयर ट्रीटमेंट हो गया है। आप चाहे तो किसी माइल्ड शैंपू से भी हेयर वाॅश कर सकते हैं।

बालों पर ड्रायर न चलाएं

घर पर केराटिन ट्रीटमेंट करने के बाद बालों पर हेयर ड्रायर बिल्कुल ना चलाएं। इन्हें रूम टेंपरेचर पर अपने आप सूखने दें। इसके बाद अपने बालों पर केराटिन ट्रीटमेंट का जादू महसूस करें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story