Kathal kaatne ka gharelu aasan tarika: कटहल काटने का आसान तरीका; अब काटते समय नहीं चिपकेगा दूध, अपनाएं ये घरेलू उपाय!
Kathal kaatne ka gharelu aasan tarika: अगर आपको कटहल को काटने में समस्याएं हो रही हैं तो आज से यह समस्या दूर होने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे जिससे कटहल को काटना काफी आसान हो जाएगा।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Kathal kaatne ka gharelu aasan tarika: कटहल की सब्जी लगभग हर शाकाहारी व्यक्ति को पसंद होती है। इसे वेज चिकन भी कहना गलत नहीं होगा क्योंकि यह बिल्कुल चिकन के पीस की तरह ही दिखाई देती है। इसका स्वाद जितना लजीज लगता है उतना ही मुश्किल इसे काट कर बनाना है। कटहल को तोड़ने से लेकर काटने फिर इसकी सब्जी बनाने में लोगों के पसीने निकल जाते हैं क्योंकि कटहल को जब काटा जाता है तो इसमें से एक गाढ़ा चिपचिपा दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है। यह दूध हाथों के साथ-साथ काटने वाले औजार में भी चिपकता है, जो कटहल के काटने को और भी मुश्किल बना देता है। अगर आपको भी कटहल को काटने में इस तरह की समस्याएं हो रही हैं तो आज से यह समस्या दूर होने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे जिससे कटहल को काटना काफी आसान हो जाएगा।
कटहल को काटने से पहले करे ये इंतजाम
कटहल को काटने से पहले कई सारी तैयारियां करनी होती है। सबसे पहले कटहल को पानी में भिगोकर अच्छी तरह से धो लें जिससे कि उसके बाहरी परत की मिट्टी और धूल बाहर निकाल जाए। फिर जिस स्थान पर आपको कटहल काटना है वहां एक प्लास्टिक की पन्नी या अखबार का टुकड़ा बिछा लें, इससे कटहल का दूध जमीन पर नहीं चिपकेगा। साथ ही अपने पास एक कटोरी में सरसों का तेल भी रखें और एक बर्तन में नमक और हल्दी मिला हुआ पानी भी साथ ले और कटहल को काटने के लिए एक धारदार हथियार भी जरूरी है।
इस तरह से करें कटहल को काटने की शुरुआत
यह तरीका काफी आसान और बहुत पहले से उपयोग हो रहा है। सबसे पहले अपने हाथों पर सरसों के तेल को अच्छी तरह से लगा ले। यह तेल कटहल से निकलने वाले दूध को हाथों पर चिपकने नहीं देगा। हाथों के साथ-साथ कटहल को काटने वाले हथियार में भी तेल लगाना न भूलें अन्यथा काटने में काफी मुश्किल हो सकती है। कटहल को काटने के दौरान जब आपका हाथ फिर से सूखने लगे तो दोबारा सरसों के तेल को हाथों में लगा लेना है। यह तरीका दस्ताने से काफी सरल और किफायती है।
कटहल को काटने का सही तरीका
कटहल काफी बड़ा फल होता है इसलिए इसके छोटे –छोटे टुकड़े करने से पहले, बीच से दो टुकड़े में पहले कांटे। फिर एक भाग को लेकर उसके और छोटे टुकड़े करें। इस दौरान आपको यह ध्यान रखना है कि हाथों और हथियार में लगातार तेल लगाते रहे और छोटे टुकड़ों को नमक–हल्दी वाले पानी में डालते रहे, इससे कटहल के टुकड़े काले नहीं पड़ेंगे। फिर एक-एक करके इन टुकड़ों से छिलके को अलग करके सब्जी बनाई जा सकती है। यदि आपका कटहल काफी सख्त और काटने में समस्या हो रही है तो इसे हल्दी वाले पानी में 5 से 10 मिनट उबाल लें फिर काटना शुरू करें। कटहल को काटते वक्त यदि आपके हाथों में इसका दूध लग भी जाए तो पानी में धोने से पहले सूखे आटे या तेल लगाकर पहले साफ करे फिर साबुन से धोएं।
