Karva Chauth Dressup 2025 : राशि अनुसार रखें अपने पियाजी के लिए पहनावा, आइये जानें क्या कहती है आपकी राशि

10 अक्टूबर को करवा चौथ है. इस दिन महिलाएं अपने पति के लम्बी आयु, सुख समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. व्रत-पूजन के साथ-साथ इस दिन सोलह श्रृंगार के साथ युनिक पहनावे भी खास होते है. इस दिन महिलाएं सर से पैर तक ऐसे तैयार होती हैं की इनके सामने चाँद भी फीका पड़ जाता है. करवा चौथ को लेकर शहर में महिलाएं पूरी तैयारियों में लगी हुई है, जहाँ मार्किट में फैंसी शो से लेकर बुटिक्स और कपडे शॉप गुलजार है. वहीँ पार्लर में भी प्री ट्रीटमेंट चल रही है.
ऐसे में हम आपको आपको यह बताने जा रहे हैं की अगर आप भी करवा चौथ को लेकर चूड़ी और ड्रेस की शॉपिंग करने जा रही हैं, तो ये खबर जरूर आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं की इस करवा चौथ आप ऐसे कौन से रंग का ड्रेस-चूड़ी पहने जो आपकी राशि के अनुसार अच्छा हो और आपकी पूजा और सार्थक हो जाये. तो चलिए फिर जानते हैं कौन सा रंग कौन सी राशि की महिलाएं पहनें.
मेष राशि
मंगल ग्रह के स्वामी वाली इस राशि की महिलाओं को लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। साथ ही इन्हीं रंगों की चूड़ियां पहनना भी शुभ होता है।
वृषभ राशि
शुक्र ग्रह की राशि होने के कारण व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए लाल और सिल्वर रंग बेहद शुभ माने गए हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।
मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए इस राशि की महिलाएं हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं। हरे रंग को शुभता और तरक्की का प्रतीक माना जाता है।
कर्क राशि
चंद्रमा के प्रभाव वाली इस राशि की महिलाओं को लाल रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना भी शुभ फल प्रदान करता है।
सिंह राशि
सूर्य की राशि होने से इस राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी, गुलाबी या गोल्डन रंग के कपड़े और आभूषण पहनने चाहिए। इन रंगों का प्रयोग करने से करवा माता का आशीर्वाद शीघ्र प्राप्त होता है।
कन्या राशि
यह राशि बुध ग्रह की है। इस राशि की महिलाओं के लिए हरे, लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र तथा आभूषण शुभ रहते हैं।
तुला राशि
शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली इस राशि की महिलाओं को लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े और चूड़ियां पहननी चाहिए। यह दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने वाला माना जाता है।
वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह की इस राशि की महिलाओं के लिए लाल, मरून और गोल्डन रंग श्रेष्ठ माने जाते हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनकर पूजा करने से विशेष फल मिलता है।
धनु राशि
बृहस्पति की राशि होने के कारण पीले और आसमानी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाते हैं।
मकर राशि
इस राशि पर शनि का प्रभाव होता है। महिलाओं को नीले रंग की साड़ी और चूड़ियां पहननी चाहिए। यह रंग स्थिरता और शांति प्रदान करता है।
कुंभ राशि
इस राशि की अधिपति भी शनि देव हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं के लिए नीला और सिल्वर रंग सबसे अधिक शुभ होता है।
मीन राशि
बृहस्पति की राशि मीन के लिए लाल और गोल्डन रंग उपयुक्त माना गया है। इन रंगों के कपड़े और चूड़ियां पहनने से दांपत्य जीवन में सौभाग्य और सुख की प्राप्ति होती है।
Tags
-
Home
-
Menu
