Important Hill Stations In India Hindi: भारत के सबसे महत्वपूर्ण हिल स्टेशन, यहां के खूबसूरत नज़ारे देख रह जाएंगे हैरान

Important Hill station in india hindi: भारत की गोद में बसे हिल स्टेशन्स प्रकृति की एक खास देन हैं। यहां स्थित पहाड़ों की ऊंचाइयां, ऊंचाइयों से गिरते झरने, बर्फीली चोटिया और चाय-कॉफी के हरे-भरे बागान ये सब मिलकर भारत देश को किसी स्वर्ग से कम नहीं बनाते। उत्तर से दक्षिण तक फैले ये खूबसूरत हिल स्टेशन मनोरम दृश्यों का एक खजाना हैं।इस लेख में हम आपको नैनीताल की झीलों वाली तश्तरी से गुलमर्ग के बर्फीले स्वर्ग तक–भारत के 5 महत्वपूर्ण हिल स्टेशनों के बारे में बताने वाले है, जहां एक बार जरूर जाना चाहिए।
1. नैनीताल,उत्तराखंड
नैनीताल एक ऐसा हिल स्टेशन है जो अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। पहाड़ों के बीच बसी नैनी झील इस शहर की खास पहचान है। झील के चारों ओर बसा यह शहर दूर से देखने में किसी तश्तरी में रखी मोती की तरह लगता है। नैनी झील में बोटिंग का मजा लेते हुए चारों ओर की पहाड़ियों को देखना एक अद्भुत अनुभव है। नैनी पीक, यहां की सबसे ऊंची चोटी है,जहां से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां साफ दिखाई देती हैं। टिफिन टॉप, स्नो व्यू प्वाइंट और नैना देवी मंदिर यहां के अन्य प्रमुख आकर्षण हैं। l
2. मसूरी, उत्तराखंड
देहरादून से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। मसूरी को 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है क्योंकि यहां की धुंध भरी पहाड़ियां, घने देवदार के जंगल और झरनों की खूबसूरत आवाज मन को मोह लेती है। लाल टिब्बा पर्वत से मसूरी का व्यू कुछ अलग ही नजर आता है। यहां के प्रसिद्ध स्थानों में केम्प्टी फॉल पिकनिक स्पॉट, दून वैली और गन हिल शामिल है।
3. गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर के अंदर किसी स्थान का नाम सुनते ही मन में एक सुंदर सी प्रकृति की छवि बनती है।जम्मू कश्मीर का गुलमर्ग भी कुछ ऐसा ही स्थान है। गुलमर्ग का मतलब होता है 'फूलों का मैदान'। पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में स्थित यह जगह भारत का प्रमुख स्कीइंग डेस्टिनेशन है। सर्दियों में जब यहां भारी बर्फबारी होती है, तो पूरा इलाका एक सफेद चादर में लिपट जाता है। एशिया की सबसे ऊंची केबल कार गुलमर्ग गोंडोला, यही स्थित है। इसमें बैठकर ऊपर जाना एक रोमांचकारी अनुभव है। दुनिया का सबसे ऊंचा गोल्फ कोर्स और अप्परवाट चोटी यहां के प्रमुख स्थान है।
4. मुन्नार हिल स्टेशन, केरल
केरल का मुन्नार हिल स्टेशन दूर–दूर तक खूबसूरत चाय के बागानों से घिरा रहता है। यह केरल के इडुक्की जिले में स्थित है। कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में यहां आया जा सकता है। यहां की सबसे आकर्षक जगह में
मट्टुपेट्टी बांध, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान का नीलकुरिंजी फूल, और दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी, अनाईमुडी चोटी है। यहां की एक और विशेषता है कि आप यहां की चाय फैक्ट्रियों में जाकर चाय बनने की प्रक्रिया को खुद से समझ सकते है।
5. कूर्ग हिल स्टेशन, कर्नाटक
कर्नाटक के हरे भरे जंगलों के बीच बसा है एक खूबसूरत हिल स्टेशन जिसे कूर्ग या कोडागु के नाम से जाना जाता है। यहां की संस्कृति और परंपराएं बाकी जगहों से बिल्कुल अलग हैं। यहां निवास करने वाले कोडावा समुदाय के लोग अपनी अनोखी मेहमाननवाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। कूर्ग के प्राकृतिक वातावरण में होमस्टे करना, एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है। यहां आयोजित होने वाली कोड़गु हॉकी महोत्सव विश्व प्रसिद्ध है साथ ही तडियांडामोल चोटी ट्रैकर्स को अपनी ओर आकर्षित करती है।
Tags
-
Home
-
Menu
