How To Use Makeup Products correctly: जानिये, मेकअप प्रोडक्ट अप्लाई करते वक्त क्या करें, क्या न करें, बिगिनर्स के लिए खास
How To Use Makeup Products correctly: अगर आप मेकअप करना सीख रही हैं और कुछ खास चार-पांच प्रोडक्ट खरीद के लाई हैं तो उनके इस्तेमाल में आपसे शुरुआती गलतियां ना हो इसके लिए हम आपको यहां पर makeup do's and don'ts बता रहे हैं। इन बेसिक बातों का ध्यान रखेंगी तो शुरुआत में ही मेकअप में कोई बड़ी मिस्टेक नहीं होगी और घंटों आपका मेकअप टिकेगा भी।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
How To Use Makeup Products correctly: अगर आप मेकअप करना सीख रही हैं और कुछ खास चार-पांच प्रोडक्ट खरीद के लाई हैं तो उनके इस्तेमाल में आपसे शुरुआती गलतियां ना हो इसके लिए हम आपको यहां पर makeup do's and don'ts बता रहे हैं। इन बेसिक बातों का ध्यान रखेंगी तो शुरुआत में ही मेकअप में कोई बड़ी मिस्टेक नहीं होगी और घंटों आपका मेकअप टिकेगा भी।
फेस वाॅश मस्ट है
मेकअप स्टार्ट करने से कुछ देर पहले फेस वॉश जरूर करें और फेस पर माॅइश्चराइज़र भी ज़रूर लगाएं। ये न सोचें कि हम एकाध घंटे पहले नहा कर आए हैं तो अब फेस वॉश की जरूरत नहीं है।
ब्यूटी ब्लैंडर को भी धोएं
अगर आपने प्रैक्टिस के लिए पहले ब्यूटी ब्लेंडर यूज किया है तो भले ही आपने उसे धो कर रखा हो लेकिन अगली बार उसे यूज़ करने से पहले दोबारा सोप या बाॅडी वाॅश से धोएं। तभी इस्तेमाल करें।
प्राइमर
आमतौर पर सबको प्राइमर खरीदना जरूरी नहीं लगता है। लेकिन अगर आप लाॅन्ग लास्टिंग मेकअप करना चाहती हैं और सही तरीके से स्किन को मेकअप के लिए तैयार करना चाहती है तो प्राइमर जरूर लगाएं। इसे स्किप न करें। प्राइमर लगाने से आपको एक फ्लाॅलेस फिनिश भी मिलती है।
फाउंडेशन
फाउंडेशन हमेशा थोड़ी मात्रा में लें। अच्छे कवरेज की उम्मीद में ज्यादा मात्रा में फाउंडेशन न लें। इसे अपनी हथेली के पिछले हिस्से में निकालें और वहीं एमल्सिफाई करें।
एप्लाई ऐसे करें
इसके बाद अपनी फिंगर टिप पर थोड़ा सा फाउंडेशन लें और उससे अपने गालों पर डाॅट्स लगाएं।फाउंडेशन को अपनी उंगलियों से ना फैलाएं। इसे पहले फ्लफी ब्रश से फैलाएं। उसके बाद डैंप ब्यूटी ब्लैंडर से डैब करते हुए इवनली एप्लाई करें कभी भी फाउंडेशन डायरेक्ट अपने चेहरे पर ना लगाएं और फैलाएं। इससे आपको अनइवन, हैवी लुक मिलेगा।
कंसीलर
कंसीलर भी थोड़ी मात्रा में लगाएं और जरूरत की जगह पर ही लगाएं जैसे कि आंखों के नीचे, नाक के साइड में स्माइल लाइंस के पास, या जहां आपको कुछ स्पाॅट्स हों।
एप्लिकेशन - कंसीलर को तुरंत ब्लैंड ना करें। कुछ देर रुकें। उसके बाद ब्लेंड करें। ज्यादा मात्रा में कंसीलर लेने और पूरे चेहरे पर फैलाने पर हैवी लुक आता है।
काॅन्टूरिंग
काॅन्टूरिंग करते वक्त ध्यान रखें कि आपको इसे हमेशा हायर एंगल्स पर ही करना है तभी आपको अच्छा लिफ्टेड लुक मिलेगा। वही काॅन्टूरिंग को हमेशा हेयरलाइन के टुवर्ड्स ब्लैंड करें। स्ट्रेट और फ्लेट लाइन में काॅन्टूरिंग एप्लिकेशन न करें। कभी भी कंटूरिंग करते वक्त सर्कुलर मोशन में ब्लैंड ना करें।
ब्लश
ब्लश एप्लीकेशन भी हमेशा हायर एंगल्स पर कीजिए। गाल के बीच में नहीं।
