How To Make Your lips Look Bigger: भरे-भरे होंठ कर देंगे सबको दीवाना, इन टिप्स को फाॅलो कर लगाएं लिपस्टिक तो फौरन मिलेंगे प्लम्प लिप्स
How To Make Your lips Look Bigger: आपको लिपस्टिक लगाते समय कुछ ट्रिक्स लगानी है जिससे आपके होंठ महज़ 5 मिनट में ही खूब भरे-भरे दिखने लगेंगे। तो चलिए चलाते हैं अपने हाथों का जादू और बनाते है होठों को खूबसूरत।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
How To Make Your lips Look Bigger: अगर अपनी सहेली के भरे-भरे होठों को देखकर आप के मुंह से भी आह निकलती है तो दुखी मत होइए। कुछ टिप्स आज़मा कर आप भी अपने पतले होठों को खूब भरा-भरा दिखा सकती हैं। बस आपको लिपस्टिक लगाते समय कुछ ट्रिक्स लगानी है जिससे आपके होंठ महज़ 5 मिनट में ही खूब भरे-भरे दिखने लगेंगे। तो चलिए चलाते हैं अपने हाथों का जादू और बनाते है होठों को खूबसूरत।
लिप्स को एक्सफोलिएट करें
सबसे पहले अपने होठों को होममेड शुगर स्क्रब से एक्सफोलिएट करें। सिर्फ इससे ही होठों को अच्छा प्लम मिल जाता है।
हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं
अब अपने होठों पर कोई अच्छा हाइड्रेटिंग सीरम या एटलीस्ट पेट्रोलियम जेली लगाएं।
लगाएं डार्क लिप लाइनर
अपने होठों को भरा-भरा और खूबसूरत दिखाने के लिए सबसे पहले एक डार्क लिप लाइनर से अपने होठों की आउटलाइन बनाएं। इसे होठों से हल्का सा ऊपर बनाएं। खासकर उस होंठ पर जो आपको ज्यादा पतला लगता है। अब इसे उंगली से ही अच्छी तरह स्मज कर लें।
लाइनर से थोड़े हल्के शेड की लिपस्टिक लगाएं
अब अपने डार्क लिप लाइनर से थोड़े से हल्के शेड की लिपस्टिक लगाएं। इसके लिए आप एक न्यूड शेड भी चुन सकती हैं।
लिक्विड हाइईलाइटर लगाएं
अब लास्ट में अपने होठों के मिडिल में लिक्विड हाइईलाइटर लगाएं। ये ग्लिटरिंग हाईलाइटर आपके होठों को उभार कर दिखाएगा।
