Begin typing your search above and press return to search.

How To Look Younger Than Your Age: क्या आप भी दिखती हैं अपनी उम्र से बड़ी? इन स्टाइलिंग टिप्स से चुटकियों में एज दिखेगी कम

How To Look Younger Than Your Age: क्या आप भी अपनी उम्र से बड़ी दिखती हैं और इस बात से बहुत दुखी हैं? तो ज़रा ठहरिए, यहां आपके लिए बहुत काम के टिप्स हैं।

How To Look Younger Than Your Age: क्या आप भी दिखती हैं अपनी उम्र से बड़ी? इन स्टाइलिंग टिप्स से चुटकियों में एज दिखेगी कम
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

How To Look Younger Than Your Age: क्या आप भी अपनी उम्र से बड़ी दिखती हैं और इस बात से बहुत दुखी हैं? तो ज़रा ठहरिए, यहां आपके लिए बहुत काम के टिप्स हैं। इन्हें फाॅलो कर केवल 5 मिनट में आप अपनी उम्र को पहले से कम दिखा सकती हैं।इन छोटे-छोटे टिप्स को ध्यान में रखकर जब आप अपनी स्टाइलिंग करेंगी तो आपको निश्चित तौर पर यंगर लुक मिलेगा। आइये जानते हैं कैसे।

कलर सिलेक्शन

यंगर लुक के लिए कलर के सिलेक्शन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपको डीप डार्क कलर्स के बजाय सॉफ्ट कलर्स जैसे ब्लश पिंक, पेस्टल शेड्स या मिंट जैसे कलर्स चुनने चाहिए।

प्रिंट

बड़े-बड़े या ब्राॅड प्रिंट आपको अपनी उम्र से बड़ा दिखाते हैं। उसकी जगह आपके छोटे-छोटे प्रिंट वाली ड्रेस लेना चाहिए।

कपड़ों के फिट का रखें ध्यान

आपको ना बहुत लूज़, ना बहुत टाइट कपड़े पहनने चाहिए। बल्कि आपको ऐसे कपड़े चुनने चाहिए जिनकी फिट सही हो।

स्टिफ फेब्रिक से बचें

आपको अपनी उम्र से छोटा दिखना है तो आप स्टिफ फैब्रिक से बचें। उसकी जगह शिफॉन, जॉर्जेट जैसे फ्लोयी फैब्रिक चुनें।

लिपस्टिक कलर

लिपस्टिक के शेड्स का चुनाव भी समझदारी से करें। डार्क शेड्स जैसे मरून, चाॅकलेट या वाइन भले ही आपको पसंद हों लेकिन ये आपकी उम्र को ज्यादा दिखाते हैं। इनकी जगह साॅफ्ट पिंक, फूशिया, न्यूड कलर्स ट्राई करें। आप लिपस्टिक लगाने के बाद लिप ग्लाॅस भी जरूर लगाएं। इससे इंस्टेंटली आपकी उम्र कम दिखेगी।

ब्लश लगाएं गालों के उभार पर

अगर आप ब्रश लगाती हैं तो इसे गालों के उभार पर ज़रूर लगाएं। इससे भी आपकी उम्र कम दिखती है।

हेयरस्टाइल से भी पड़ता है फर्क

आपकी उम्र को कम दिखने में आपकी हेयर स्टाइल भी मदद करती है। आप लेयर्ड कट, साॅफ्ट वेव्स या बाॅब कट को प्रिफर करें।

मेकअप हल्का हो

बहुत ज्यादा मेकअप करके अपनी उम्र कम दिखाने का प्रयास न करें। बल्कि आपका मेकअप हल्का और बैलेंस्ड होना चाहिए। नेचुरल मेकअप उम्र को कम दिखाने में मदद करता है।

परफ्यूम कैसा हो

स्ट्राॅन्ग परफ्यूम की जगह फ्रूटी, सिट्रस या फिर वनीला परफ्यूम यूज़ करें। ये आपको फ्रेश और यंग फील कराते हैं।

फुटवियर और बैग पर भी दें ध्यान

आजकल व्हाइट स्नीकर्स बहुत पसंद किये जा रहे हैं। ये आपकी उम्र को कम दिखाने में भी मदद करते हैं। साथ ही अपने बैग पर भी ध्यान दें और बहुत बड़ा बैग कैरी करने से बचें। बेग के नए ट्रैंड्स और कलर्स पर नजर रखें और वार्डरोब में शामिल करें।

काॅन्फिडेंस सबसे महत्वपूर्ण

और सबसे बड़ी बात यह ध्यान रखें कि आपका कॉन्फिडेंस आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। कॉन्फिडेंस से उठते आपके कदम और चेहरे पर हल्की मुस्कान आपको फ्रेश और यंग दिखाने में मदद करते हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story