How To Look Slimmer In Salwar-suit: सलवार-कुर्ती में स्लिम और अट्रैक्टिव दिखने के लिए फाॅलो करें ये आसान टिप्स
How To Look Slimmer In Salwar-suit: सलवार-कुर्ती पहनकर क्या आप मोटी दिखती हैं और एन वक्त पर बाहर जाते समय आपका सारा काॅन्फिडेंस डाउन हो जाता है? अगर हां, तो मायूस मत हों। तो आइये जानते हैं कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स ।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
How To Look Slimmer In Salwar-suit: सलवार-कुर्ती पहनकर क्या आप मोटी दिखती हैं और एन वक्त पर बाहर जाते समय आपका सारा काॅन्फिडेंस डाउन हो जाता है? अगर हां, तो मायूस मत हों। आज हम आपको कुछ ऐसे फैशन टिप्स देंगे जिससे आप अपनी स्टाइलिंग में ऐसे बदलाव कर सकेंगी कि आप सलवार कुर्ती में ज्यादा स्लिम और ग्रेसफुल दिखाई देंगी।
दरअसल हम भारतीय महिलाओं के वार्डरोब में सलवार सूट तो होने ही हैं क्योंकि सलवार सूट के लिए हमारा प्यार जगजाहिर है। सलवार सूट की खासियत यह है कि ये कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगते हैं और आपको ग्रेसफुल भी दिखाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बाॅडी में थोड़ा एक्स्ट्रा फैट हो और आपने तरीके से स्टाइलिंग नहीं की तो सलवार सूट में आप जरूरत से ज्यादा हेल्दी भी दिखाई दे सकती हैं। ऐसे में छोटे-छोटे फैशन टिप्स अपनाकर आप सलवार सूट में स्लिम और ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं। तो आइये जानते हैं कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स ।
1. डार्क कलर बनेंगे बेस्ट फ्रेंड
अगर आप चाहती हैं कि सलवार सूट में आपकी बॉडी थोड़ी स्लिम दिखाई दे, तो आपको लाइट कलर के सलवार सूट चुनने के बजाय डार्क कलर के सलवार सूट चुनने चाहिए। आप ब्लैक, नेवी ब्लू, मरून, डार्क ग्रीन या डीप पर्पल जैसे कलर्स को प्रेफर कर सकती हैं।
2. स्ट्रेट कट या ए-लाइन कुर्ती चुनें
सलवार सूट में स्लिम दिखने के लिए स्ट्रेट कट या ए लाइन (A-line) कुर्ती काफी अच्छा ऑप्शन होती हैं। क्योंकि अगर आप एक शेप लैस या बहुत ज्यादा ढीली कुर्ती पहनेंगी तो यह आपको कहीं ज्यादा ब्रॉडर लुक देगी। उसकी जगह स्ट्रेट कट या ए लाइन कुर्ती आपको स्लिम दिखाएगी।
3. लेंथ पर भी ध्यान दें
आपको अपनी कुर्ती की लेंथ पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आप एक मिड थाई कुर्ती पहनेंगी तो आपके हिप्स ज्यादा वाइड दिखाई देंगे। इसलिए आपको ऐसी कुर्ती चुननी चाहिए जो घुटने से थोड़ी सी ऊपर या थोड़ी सी नीचे की लेंथ वाली हो। कुर्ती की लेंथ आपकी बाॅडी के प्रपोर्शन को चेंज करेगी, आपको स्लिम दिखाएगी।
4. नैरो, स्ट्रेट या सिगरेट पेंट्स चुनें
कोशिश करें कि आपके बॉटम में बहुत वॉल्यूम ना हो। धोती-सलवार, फ्लेयर्ड शरारा जैसे बॉटम ज्यादा वॉल्यूम क्रिएट करेंगे और आप ज्यादा हैवी देखेंगी। उसके बजाय नैरो या सिगरेट पैंट्स चुनेंगी तो स्लिम दिखाई देंगी।
5. वर्टिकल प्रिंट्स या फ्रंट स्लिट कुर्ती ट्राई करें
आप वर्टिकल प्रिंट्स या स्ट्राइप्स वाली कुर्ती चुनें। ये जादू करते हैं। इस तरह के पैटर्न बॉडी को लंबा दिखाते हैं, जिससे आपका लुक अपने आप स्लिम नजर आता है। वर्टिकल प्रिंट्स नहीं पसंद तो आप फ्रंट स्लिट कुर्ती ले सकती हैं, ये भी समान असर दिखाएगी।
6. दुपट्टा स्टाइलिंग से भी बदलेगा लुक
दुपट्टा स्टाइलिंग भी आपका पूरा लुक बदल सकती है। अगर आप दुपट्टे को दोनों कंधों पर फैलाकर पहनती हैं तो इसके बजाय आप एक शोल्डर पर दुपट्टा लें। ये ड्रेपिंग स्टाइल आपको ज्यादा स्मार्ट और स्लिम लुक देता है।
7. कंफर्टेबल हों तो हील्स पहनें
अगर आप हील्स को लेकर कंफर्टेबल हैं तो हील्स चुनें। हील्स भी बहुत अच्छी तरह आपके लुक को एलीवेट कर सकती हैं। आपको टाॅल और एट्रैक्टिव दिखा सकती हैं। आप वेजेस भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आप इन छोटे-छोटे फैशन टिप्स को ध्यान में रखेंगी, तो सलवार सूट में भी आसानी से स्लिम, स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक पा सकती हैं।
